शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का पावन संकल्प यात्रा कटार में सम्पन्न । 

मीडिया दर्शन/डेहरी ऑन सोन।विहंगम योग सन्त समाज के शताब्दी समारम्भ महोत्सव के निमित्त सन्त प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के क्रम में आज महर्षि सदाफल देव आश्रम कटार  डेहरी में पावन पदार्पण हुआ। ज्ञात हो कि  17 जूल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 सितंबर 2023, 03:41 PM (8 सितंबर 2023) 833 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/डेहरी ऑन सोन।विहंगम योग सन्त समाज के शताब्दी समारम्भ महोत्सव के निमित्त सन्त प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के क्रम में आज महर्षि सदाफल देव आश्रम कटार  डेहरी में पावन पदार्पण हुआ।
ज्ञात हो कि  17 जूलाई से जम्मू कश्मीर से प्रारम्भ होकर हिमाचल प्रदेश उत्तरांचल उड़ीसा छत्तीसगढ़  मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल होते हुए आज रोहतास जिला के महर्षि सदाफल देव आश्रम कटार, डेहरी में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा।
ज्ञात हो कि सम्पूर्ण विश्व की सुख शांति और समृद्धि की मंगलकामना के संकल्प के साथ यह राष्ट्र व्यापी संकल्प यात्रा जम्मू-कश्मीर से शुरू होकर भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए कन्याकुमारी तक आयोजित है।
इस पावन अवसर पर सन्त प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने कहा की परमात्मा तो कण कण में व्याप्त है और वह सबके अन्दर अन्तरात्मा रुप से व्याप्त है, लेकिन उसे हम इस  भौतिक चर्मचक्षु से नहीं देख सकते इसके लिए हमें विहंगम योग की साधना पद्धति से जुड़ना होगा सद्गुरु की दिव्य ज्ञान-धार से जुड़ना होगा। साथ ही आपने जीवात्मा को अपने कल्याण के संकल्प से जुड़कर मृत्यु से अमरता की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
संत प्रवर श्री ने कहा कि दुःखियों का दुख कैसे कम हो यही श्रेष्ठ चिंतन है। योगी ही उपयोगी होता है, जो सबके हित का चिंतन करता है दुः खियों के दुख को कम करता है।

विज्ञान मेला व प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विक्रम लैंडर

उन्होंने  कहा कि  संतो का जीवन परमार्थ के लिए ही होता है।  हम अपने लिए नहीं अपनों के लिए जीते हैं। मात्र अपने स्वयं के लिए जीवन बिता देना भारतीय संस्कृति का संदेश कभी नहीं रहा है। मानव जीवन अत्यंत अमूल्य है।
जीवन जीने में ही जीवन बीत न जाये जीवन की सार्थकता तो मानव मात्र के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने में हैं। और अपनी शक्ति का उपयोग सेवा कार्य मे करना ही मानव का आभूषण है। हमारा विहंगम योग संस्थान मात्र आध्यात्मिक ही नहीं सामाजिक संगठन भी है।
ज्ञात हो कि विहंगम योग सन्त समाज के इस वर्ष 100 वें वार्षिकोत्सव को  शताब्दी समारम्भ महोत्सव के रुप में आगामी 17 एवं 18 दिसम्बर 2023 को स्वर्वेद महामंदिर धाम  उमरहां वाराणसी में बहुत ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा एवं इस पावन अवसर पर विशालतम 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का वृहद आयोजन किया जाएगा। 25000 हवन कुंड के इस हवन-यज्ञ में आहुति देने देश विदेश से लाखों की संख्या में सेवाभावी भक्त शिष्य श्रद्धालु पधारेंगे। इस परम पावन शताब्दी समारम्भ महोत्सव में विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की 135 फीट से ऊंची पावन मुर्ति के भव्य एवं दिव्य निर्माण का शिलान्यास भी होगा। साथ ही विशालतम साधना केन्द्र स्वर्वेद महामंदिर के प्रथम तल का उद्घाटन भी होगा।
यह परम सौभाग्य है कि उक्त आयोजन के निमित्त राष्ट्रव्यापी पावन संकल्प यात्रा की कड़ी में सन्त प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का पावन पदार्पण आज  डेहरी अनुमण्डल में सद्गुरु सदाफल देव आश्रम कटार, डेहरी  में हुआ। इस अवसर पर डेहरी अनुमण्डल के हजारों भक्त शिष्य-शिष्या एवं श्रद्धालुगण को सन्त प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की दिव्यवाणी का श्रवण कर आनन्द विभोर हुए।
इस अवसर पर पंजाब विहंगम योग सन्त समाज के अध्यक्ष  प्रेम कुमार जी बिहार राज्य विहंगम योग सन्त समाज के मुख्य परामर्शक  ददन सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक  परमानन्द सिंह संरक्षक  दयानाथ सिंह,  राम चन्द्र तिवारी बिहार राज्य युवा विहंगम योग सन्त समाज के अध्यक्ष  संजय सिंह रोहतास जिला के सचिव  नवल किशोर सिंह डेहरी प्रखंड प्रभारी  भृगुनाथ सिंह  अमरंजय दूबे  श्याम बाबू सिंह  पियूष कुमार , सुनिता सिन्हा, के साथ ही हजारों की संख्या में डेहरी अनुमण्डल के भक्त शिष्य एवं जिज्ञासुओं ने सेवा सत्संग और साधना की त्रिवेणी में स्नान किया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!