शनिवार, 26 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच मुफ्त, 10 कीटनाशकों के अवशेष की होगी जांच   •   खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा   •   कुएं से किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच   •   गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, आज खुल सकते हैं रेडियल गेट; प्रशासन अलर्ट   •   दिल्ली में गूंजा हरपुर का धूसर जल प्रबंधन मॉडल   •   चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला   •   हरियाणा में फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच मुफ्त, 10 कीटनाशकों के अवशेष की होगी जांच   •   खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा   •   कुएं से किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच   •   गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, आज खुल सकते हैं रेडियल गेट; प्रशासन अलर्ट   •   दिल्ली में गूंजा हरपुर का धूसर जल प्रबंधन मॉडल   •   चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला   •  
राज्य शिक्षा बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

बारिश भी नहीं रोक सकी देशभक्ति का जज्बा, ‘वन्दे मातरम्’ के स्वर से गूंजा सीवान

प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि देशभर में एक ही समय पर ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन ऐतिहासिक अवसर है। सीवान में भी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 01:34 PM IST (18 घंटे पहले) अपडेट: 26 सितंबर 2026, 04:55 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन | सीवान, 

बारिश की फुहारों के बीच भी सीवान में देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर के ढाई दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे अलग-अलग आयोजन स्थलों पर राष्ट्रगीत के स्वर गूंजे और पूरा वातावरण राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

मौसम खराब होने और लगातार बारिश के बावजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई जगह लोग बारिश के बीच भी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

विद्या भारती, बिहार के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों की सहभागिता समाज में राष्ट्रभावना की मजबूती को दर्शाती है।

प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि देशभर में एक ही समय पर ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन ऐतिहासिक अवसर है। सीवान में भी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

विद्या भारती, बिहार के मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।

शहर के महावीरी विद्यालय परिसरों, सीवान रेलवे स्टेशन, महादेवा शिव मंदिर, वीएमएच हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज मैदान, राजेंद्र स्टेडियम स्थित पंच मंदिर, अस्पताल रोड स्थित बिंदुसार शिव मंदिर, गोपालगंज बाईपास स्थित ज्ञात कुंज पब्लिक स्कूल, हरदिया मोड़ शिव मंदिर, लखराव स्थित शिशु ज्ञान मंदिर, रामनगर शिव मंदिर और होटल सफायर इन समेत विभिन्न स्थानों पर सामूहिक गायन हुआ।

कार्यक्रम में महावीरी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बारिश के बीच सामूहिक रूप से गूंजे ‘वन्दे मातरम्’ के स्वर ने सीवान में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल बना दिया।