शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

गाजीपुर: विद्युतकर्मी की लापरवाही से जनता रही बेचैन, जनाब सोते रहे और जनता जागती रही

नंदगंज। नंदगंज क्षेत्र की आम जनता मंगलवार की रात में उमस भरी गर्मी से बेचैन तथा परेशान होकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली आने का इंतजार कर रही थी। तो वही नंदगंज विद्युत उपकेन्द्र पर ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारी पावर हाउस में बिजली रहने बाद भी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2022, 05:29 PM IST (8 जून 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 09:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नंदगंज। नंदगंज क्षेत्र की आम जनता मंगलवार की रात में उमस भरी गर्मी से बेचैन तथा परेशान होकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली आने का इंतजार कर रही थी। तो वही नंदगंज विद्युत उपकेन्द्र पर ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारी पावर हाउस में बिजली रहने बाद भी गहरी निद्रा में पंखे के नीचे खर्राटे भर रहे थे। बाजार निवासी भाजपा के नंदगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा के फोन को कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाने पर वे दो तीन लोगों के साथ पावर हाउस गये तो देखा कि पावर हाउस में बिजली है लेकिन ड्यूटी पर कार्य करने वाला कर्मचारी गहरी निद्रा में सोये है। उनको जगाया गया तो वह उठकर रात 11-35 पर लाइन लगाकर सप्लाई बहाल की। बिजली आने के बाद लोगों को जान में जान आयी।(गाजीपुर: विद्युतकर्मी की लापरवाही)

बक्सर| हाथीपांव के मरीजों की जल्द से जल्द लाइन लिस्टिंग करें : वीबीडीसी

विनीत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात 8-45 पर बिजली चली गयी। हमलोगों ने सोचा कि मेन लाइन गयी है, आधा घन्टा या दस बजे तक आ जायेगी। लेकिन रात 11-15 बजे बिजली न आने पर मैं सभी विद्युतकर्मियों को फोन किया। लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। तब मैं दो तीन लोगों के साथ नंदगंज पावर हाउस गया तो देखा कि बिजली है लेकिन ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारी तथा अन्य पंखे के नीचे सो रहे है। मैं उनको जगाया तो वह हड़बड़ा पर उठने के बाद कहा कि नींद लग गयी थी। इसके बाद रात 11-35 पर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। यदि कोई पावर हाउस नहीं गया होता तो बिजली कब आती ,भगवान ही जाने। सुबह जब लोगों को विद्युतकर्मी की ड्यूटी म़े लापरवाही की जानकारी होने पर आक्रोश व्यक्त करते रहें।(गाजीपुर: विद्युतकर्मी की लापरवाही)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.