शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’

जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में मोकामा विधायक अनंत सिंह मसौढ़ी पहुंचे। समर्थकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। अनंत सिंह ने विरोधी पर निशाना साधा।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
16 अक्टूबर 2026, 07:29 PM IST (8 घंटे पहले) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 03:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मसौढ़ी। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को मसौढ़ी में प्रचार किया। पटना से धनरुआ होते हुए मसौढ़ी पहुंचे अनंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। मसौढ़ी पहुंचने पर बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों और स्नातक युवाओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मसौढ़ी बाजार में उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए।

समर्थकों ने दावा किया कि मसौढ़ी क्षेत्र के स्नातक युवा इस बार बड़ी संख्या में जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करेंगे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है और अनंत सिंह उनके समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं।

अनंत सिंह ने विरोधी पर साधा निशाना

भारी भीड़ के कारण अनंत सिंह से मीडिया की विस्तृत बातचीत नहीं हो सकी। हालांकि, जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने विरोधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अपने छोटे भाई अनुज सिंह के लिए वोट मांगने आए हैं और यह बदलाव का प्रतीक है।

अनंत सिंह ने अपने संबोधन में विरोधी नेता पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार मसौढ़ी की जनता उनका घमंड तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि विरोधी की भारी मतों से हार होने जा रही है।

अनंत सिंह ने कहा कि जनता को जात-पात से ऊपर उठकर शिक्षित उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे

अनंत सिंह के मसौढ़ी दौरे को लेकर समर्थकों में पहले से उत्साह देखने को मिला। उनके काफिले में दर्जनों गाड़ियां शामिल थीं। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

मसौढ़ी पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनके स्वागत में जुटे। इस दौरान चांदी का मुकुट पहनाने के साथ फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

News Image


अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार कर रहे अनंत सिंह

गौरतलब है कि मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के मुकाबले जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। यह रुख हाल के दिनों में बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रमुख राजनीतिक चर्चाओं में रहा है।

जन सुराज ने 24 सितंबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद अनंत सिंह ने उनके समर्थन में खुलकर प्रचार करने का ऐलान किया।

ये लोग रहे मौजूद

अनंत सिंह के मसौढ़ी दौरे के दौरान वार्ड पार्षद कुमारी प्रीतिलता, रंजीत कुमार, मुकुल शर्मा, रामजन्म शर्मा, छोटू इराकी, मंजू देवी, अनीश राजपूत, प्रिंस राजपूत, रोशन कुमार, दीपक यादव, धीरज यादव, रजनीश कुमार और दीपू कुमार समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।