बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का दो दिवसीय वाराणसी प्रवास, सेवा यात्रियों का करेंगे सम्मान   •   विपक्ष का निर्वाचन आयोग तक मार्च रोका गया, राहुल बोले- ‘देश के साथ जो हुआ वह देशद्रोह’   •   नए प्रभारी के आगमन के बाद भाजपा का महामंथन, संगठन और आगामी रणनीति पर कोर कमिटी की बैठक   •   रोहतास को 400 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात   •   औरंगाबाद में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत, सुशील सिंह ने यात्रियों को भेंट की रामचरित मानस   •   औरंगाबाद में राजस्व अमीनों का धरना, 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की चेतावनी   •   नितिन नवीन का दो दिवसीय वाराणसी प्रवास, सेवा यात्रियों का करेंगे सम्मान   •   विपक्ष का निर्वाचन आयोग तक मार्च रोका गया, राहुल बोले- ‘देश के साथ जो हुआ वह देशद्रोह’   •   नए प्रभारी के आगमन के बाद भाजपा का महामंथन, संगठन और आगामी रणनीति पर कोर कमिटी की बैठक   •   रोहतास को 400 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात   •   औरंगाबाद में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत, सुशील सिंह ने यात्रियों को भेंट की रामचरित मानस   •   औरंगाबाद में राजस्व अमीनों का धरना, 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की चेतावनी   •  
राज्य राजनीति झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़

नए प्रभारी के आगमन के बाद भाजपा का महामंथन, संगठन और आगामी रणनीति पर कोर कमिटी की बैठक

रांची में भाजपा का महामंथन, संगठन से लेकर आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
6 अक्टूबर 2026, 11:22 PM IST (4 घंटे पहले) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 01:06 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय, रांची में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के आगमन के बाद हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखे।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय एवं डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, संगठन महामंत्री पवन साय, निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, मनोज सिंह एवं अमर कुमार बाउरी तथा अनंत ओझा भी बैठक में शामिल हुए।


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ राज्य में राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया।