मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

विद्यालय के वैज्ञानिकों की प्रस्तुति ने हैरत में डाला

  बिक्रमगंज (रोहतास):-द डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नन्हें – नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रख्यात नेता और पूर्व प्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2023, 03:55 PM (31 जनवरी 2023) 721 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिक्रमगंज (रोहतास):-द डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नन्हें – नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरत में डाल दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रख्यात नेता और पूर्व प्रत्याशी दिनारा विधानसभा राजेन्द्र सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया।इस अवसर राजेन्द्र सिंह के साथ सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता बिंदु सिंह ,द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार ,आईआईटीएन अमितेश्वर आनंद एवं रिबेल स्पोकन इंग्लिश के संचालक आलोक कुमार ने मंच साझा किया।अपने संबोधन में राजेन्द्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों के कौशल की खूब सराहना किया।उन्होंने विज्ञान की महत्ता बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद दिया कि इस प्रकार के आयोजन से बालकों के अंदर वैज्ञानिकता को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त हो रहा है।वैसे तो सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाया था फिर भी कुछ प्रोजेक्ट को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान की प्राप्ति हुई।”एवोल्यूशन ऑफ ह्यूमन बिनग्स” प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।खुशी,कशिश,अंजलि,सलोनी सोनाक्षी संजना इत्यादि छात्राओं ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया।”ओरिजिन ऑफ अर्थ” जो कि कृष पांडेय और उनके ग्रुप द्वारा तैयार किया गया था उसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।सुहानी वर्मा और टीम के द्वारा बनाए गए टेलिस्कोप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इनके अलावा कुछ और प्रोजेक्ट ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।संजीव रंजन के इलेक्ट्रिक मॉल, रमेश कुमार के वायरलेस इलेक्ट्रिक लाइट सिस्टम, शिवांगी और प्रियांशी के सोलर सिस्टम,शिवानी कुमारी के वाशिंग मशीन, प्रियांशु राज के ड्रिप इरीगेशन सिस्टम आएशा सिंह एंड सना फातिमा के ह्यूमन बॉडी मॉडल तथा आयुषी राज और अनमोल कुमार द्वारा बनाई गई भगवान गणेश की तस्वीर ,पलक ऋचा शिवन्या परी प्रियंका तथा चांदनी द्वारा मानव शरीर के आंतरिक अंगों यथा पाचन तंत्र, श्वसन,हृदय के कार्यो की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे

अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं इन्हीं में से कोई भविष्य में महान आइंस्टीन या अब्दुल कलाम बनेगा।छात्रों के अंदर वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है।आशा है

इस कार्यक्रम से छात्र लाभान्वित होंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!