शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अतिक्रमण का शिकार है अनुमंडलीय मुख्यालय का इकलौता पोखर 

  तेघड़ा: तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय का एकमात्र पोखर अतिक्रमण का शिकार बना हुआ है। जल जीवन हरियाली अभियान से भी जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय एवं नगर परिषद क्षेत्र का एकमात्र अतिक्रमित सार्वजनिक पोखर का जीर्णोद्धार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 10:58 PM IST (20 जनवरी 2023) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 12:22 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तेघड़ा: तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय का एकमात्र पोखर अतिक्रमण का शिकार बना हुआ है। जल जीवन हरियाली अभियान से भी जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय एवं नगर परिषद क्षेत्र का एकमात्र अतिक्रमित सार्वजनिक पोखर का जीर्णोद्धार नहीं होने से नगरवासियों में असंतोष व्याप्त है। हालांकि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली अभियान से इसके जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण की उम्मीद हुई जगी थी लेकिन नगर परिषद प्रशासन की उपेक्षा से ऐसा नहीं हो सका। इस मामले में यह फिसड्डी साबित हो गया। नगर परिषद के पूर्व पार्षद क्रमशः रागिनी कुमारी एवं मेहबूब आलम ने राज्य सरकार के पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा से मिलकर इसके जीर्णोद्धार के लिए एक स्मारपत्र दिया था लेकिन आश्वासन के बाद कुछ नहीं मिला। एसडीओ राकेश कुमार ने भी तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी से इसका जीर्णोद्धार कर सुन्दर पार्क बनाने को कहा था लेकिन कमीशन के फेरे में तल्लीन अधिकारी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता से अतिक्रमण हटाने का कभी प्रयास भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय मुख्यालय के निवासियों के लिए यह एक सुखद एवं पिकनिक मनाने का सुंदर जगह बन सकता है।