शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दुर्गावती में 7.50 करोड़ लागत से बनने वाले 30 बेड के अस्पताल का विधायक ने किया शिलान्यास

दुर्गावती (कैमूर)- पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती परिसर में सात करोड़ पचास लाख रूपये की लागत से बनने वाले तीस बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया.विधायक ने विधिवत पूजा अर्चन कर त

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 दिसंबर 2022, 05:46 PM IST (21 दिसंबर 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 11:29 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दुर्गावती (कैमूर)- पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती परिसर में सात करोड़ पचास लाख रूपये की लागत से बनने वाले तीस बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया.विधायक ने विधिवत पूजा अर्चन कर तथा नारियल फोड़कर स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया.तीस बेड अस्पताल बनाने के लिए शिलान्यास होने की सूचना मिलते ही लोग खुशी से झूम उठे.दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड का अस्पताल बन जाने से दुर्गावती, डिङखिली, कर्णपुरा ,चेहरियां, डहला, दरौली, कर्मनाशा ,महमूदगंज ,खमीदौरा चोगङा, मरहियां,खजुरा सहित प्रखंड के दर्जनों गाँव सहित सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले कई गांव के लोग यहां आकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकते है.

गौरतलब है कि कैमूर जिले के दुर्गावती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी वर्षों पूर्व बना है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कई भवन जर्जर अवस्था मे पहुंच गए थे तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल छह बेड का अस्पताल है. अस्पताल मे कम बेड होने के कारण यहां पर आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था वहीं जीटी रोड से सटे होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में आए दिन एक्सीडेंटल मरीज पहुंचते रहते हैं.जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में बेड बढ़ाने और जरूरी स्वास्थ्य सुविधा बढाने की मांग वर्षों पूर्व से होती रही है.जिसको लेकर स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह काफी गंभीर थे और इसकी पहल उन्होंने कोरोना कॉल मे ही शुरू कर दी थी.और उसी का नतीजा रहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में 30 बेड अस्पताल बनाने की स्वीकृति मिल गई. स्वीकृति मिलने के बाद विधायक सुधाकर सिंह ने बुधवार को शिलान्यास कर भवन निर्माण की शुभारंभ कर दी.इस दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में 30 बेड का अस्पताल बनने जा रहा है.मैं उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द 30 बेड अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो जाएगा.

दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

ताकि यहां के मरीजों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.और लोगों को सहूलियत और इसका लाभ मिल सके.उन्होंने कहा कि हम हर पल जनता के सुख और दुख में साथ है और लगातार विधानसभा में अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व मुद्दों को उठाने का काम करूगां.इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम मे , पीएचसी के प्रभारी डॉ शांति कुमार माझी, प्रबंधक मनीष कुमार,पूर्व जिला पार्षद आनंद सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष तौहीद खान,शाहिद खां,ठेकेदार अजय सिह, तबरेज खान ,संजय सिंह, पंकज दुबे ,पिंकू सिंह, गुड्डू सिंह, सुनील सिह,मनोज राजभर राजेश सिह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें