मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चंदौली: गर्मी कर रही बेहाल, पारा 44 डिग्री के पार, सूखने लगी धान की नर्सरी

चंदौली। जून में गर्मी चरम पर है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा। वहीं लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। ऐसे में लोग खुद को धूप की तल्खी से बचाने के लिए छायादार जगहों पर शरण लेने को विवश हैं। वहीं धान की नर्सरी भी सूखने लगी है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2022, 12:44 PM (13 जून 2022) 273 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। जून में गर्मी चरम पर है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा। वहीं लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। ऐसे में लोग खुद को धूप की तल्खी से बचाने के लिए छायादार जगहों पर शरण लेने को विवश हैं। वहीं धान की नर्सरी भी सूखने लगी है। इससे किसान परेशान हैं। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ऐसे में गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।जून में गर्म हवा व चिलचिलाती धूप के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह से लोग प्रचंड गर्मी से बेहाल हो गए हैं। सूरज की किरणों की धरती पर आते ही लोग गर्मी से तिलमिला जा रहे हैं। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता जा रहा प्रचंड गर्मी में घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है।(चंदौली: गर्मी कर रही)

चन्दौली: खस्ताहाल सड़कों का नही कोई पुरसाहाल

सोमवार को भी आग उगलती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में लोगों का राह चलना दूभर हो गया। यह सिलसिला देर शाम तक बना रहा। इससे आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं गर्मी के कारण कस्बा बाजार में लोगों की आमद कम रही। गर्मी ने अन्नदाताओं की समस्या भी बढ़ा दी है। जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है, सूरज की तपिश से पीली व सफेद तो हो ही रही है, खेतों में दरार पड़ने से नर्सरी के खराब होने की संभावना बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी यही हाल रहा तो किसानों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।(चंदौली: गर्मी कर रही)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!