सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जिला विधि संघ का खपड़ैल से पक्का भवन तक का सफर करने की पूरी कहानी 

औरंगाबाद: जिला विधि संघ में जिले के हजारों लोगों को न्याय दिलाने के प्रति समर्पित रहे स्व. रामप्रवेश बाबू की 8 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। साथ हीं संघ भवन में उनकी कृतियों को याद करने हेतु शाम 4 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया था।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2023, 03:44 PM (31 जनवरी 2023) 762 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिला विधि संघ में जिले के हजारों लोगों को न्याय दिलाने के प्रति समर्पित रहे स्व. रामप्रवेश बाबू की 8 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। साथ हीं संघ भवन में उनकी कृतियों को याद करने हेतु शाम 4 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया था। बताया गया की इस श्रद्धांजलि सभा में जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी मौजूदगी रही श्रद्धांजलि सभा के दौरान पर्यावरण प्रदूषण, कानून एवं क्रियान्वयन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें शामिल विद्वतगण द्वारा अपना- अपना विचार रखा गया। जिला विधिक संघ में आयोजित इस पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने की। चर्चा करते हुए स्व. रामप्रवेश बाबू के छोटे पुत्र व अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह ने अपने पिताजी के संघर्षों को याद करते हुए संघ भवन के निर्माण को लेकर कई जाकारियां साझा की और उनलोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने संघ भवन के निर्माण में तन मन धन से अपनी सहभागिता निभाई। प्रधानाचार्य श्री सिंह ने बताया कि उनके पिताजी स्व. रामप्रवेश सिंह ने 50 वर्षों से भी अधिक समय तक जिले में शान के साथ ईमानदारीपूर्वक वकालत किया और यही कारण है कि विधिक संघ एवं औरंगाबाद में उन्हें बेहद आदर के साथ याद किया जाता है। 1992 में विधि संघ के बाहैसियत सेक्रेटरी उन्होंने अंग्रेजों के जमाने का बना खपड़ैल वकालत खाने को रिक्त पड़े कोष की चिंता किये बिना तोड़वा दिए।उनके संकल्प पक्के थें की साथी वकीलों को हर हाल में अपने कार्यावधि के अंदर पक्का भवन देना है। एक कहावत है कि नियत अच्छी हो तो परवरदिगार भी मदद करता है और इस संदर्भ में धूमकेतु की तरह पप्पू बाबू (जिले के बड़े व्यवसायी श्री राकेश कुमार सिंह, सम्राट होटल) प्रकट होते है और भीमकाय 2 मंजिला रघुनन्दन भवन रिकॉर्ड अवधि में निर्मित करा पिताजी के सपनों को मूर्तरूप दे दिए। श्री सिंह ने राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को प्रणाम निवेदित करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी की अन्य बड़ी उपलब्धियों में एक जिले के वकीलों के लिए कल्याण कोष का गठन था। वह उसके संस्थापक सचिव थें और अंतिम सांस तक बड़े ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किये। कोष केे गठन के कारण ही आज जिले में किसी अधिवक्ता के निधन के उपरांत चार लाख रूपए की अनुग्रह राशि तत्काल दी जाती है। संभवतः इतनी बड़ी राशि बिहार के किसी अन्य जिले में नहीं दी जाती है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि जिन सार्थक उद्देश्य को उनके पिता ने धरातल पर उतारा है, वह चिरस्थाई रहे और अधिवक्ता समाज का लगातार कल्याण होता रहे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!