गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गुरु के प्रति समर्पण भाव से ही सेवा की भावना जागृत होती है

गुरु के प्रति समर्पण भाव से ही सेवा की भावना जागृत होती है(डॉ.एसएस सिंह)फोटो मीडिया दर्शन दरभंगा कार्यालय डॉक्टर जाकिर हुसैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को इग्नू बी0 एड0 सहित अन्य प्रोग्राम के लिए प्रेरणा सत्र इंडक्शन मीटिंग का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जनवरी 2023, 06:23 PM IST (22 जनवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:03 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गुरु के प्रति समर्पण भाव से ही सेवा की भावना जागृत होती है(डॉ.एसएस सिंह)फोटो मीडिया दर्शन दरभंगा कार्यालय डॉक्टर जाकिर हुसैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को इग्नू बी0 एड0 सहित अन्य प्रोग्राम के लिए प्रेरणा सत्र इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर स्थानीय इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय वरीय निर्देशक के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन था जिनकी सेवानिवृत्ति इसी माह में है । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर राम विनोद सिंह कर रहे थे,जबकि मुख्य अतिथि इग्नू के क्षेत्रीय वरीय निदेशक डॉ0 एस0 एस0 सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 राजीव कुमार थे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर0 एस0 एस0 सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षक के अनुभव को रेखांकित करते हुए कहा कि आपकी सफलता के पीछे गुरु का हाथ है अर्थात उनका परिश्रम हमें बुलंदी देता है। अतः गुरु के प्रति समर्पण भावना रखना हमारा परम लक्ष्य व कर्तव्य होना चाहिए,तभी हम में सेवा की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि कृतज्ञता का भाव घटा है,इसे पाना है बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ0 राजीव कुमार सहायक निर्देशक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष इग्नू की उपादेयता सहित आपकी जिम्मेदारी विषय पर संदर्भित भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जो सामग्री आपके समक्ष है वह तथ्यों पर आधारित है। निष्ठा से अध्यापन करेंगे तो जीवन की कार्यशैली में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में मेहमानों का स्वागत डॉक्टर डी0 एन0 सिंह कार्यक्रम पदाधिकारी सहप्राचार्य महाविद्यालय कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में अतिथियों को समय देने के लिए धन्यवाद दिया एवं अपने संबोधन में छात्रअध्यापकों को अधिकार के साथ कर्तव्य पालन की सीख दी। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण प्रोफेसर राम विनोद सिंह कर रहे थे,उन्होंने अपने संबोधन में जीवन की तार को जीवन में सबसे बड़ी जीत की संज्ञा दी,कि हमारे अंदर समझ बोध का निर्माण यहीं से होता है। उन्होंने कहा कि हतोत्साह एवं सकारात्मक विचार और चिंतन फैलाइए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर इरतजा अहमद कर रहे थे। कार्यक्रम का आरंभ तिलावत ए कुरान से हुआ। स्वागत गान के उपरांत अतिथियों का स्वागत व मोमेंटो एवं पाग चादर से किया गया।डॉक्टर एस0 एस0 सिंह की विदाई समारोह के उपलक्ष्य में पाग-चादर,वस्त्र अंग से सम्मानित किया गया।