गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Tejpratap Yadav: रूम विवाद पर होटल मैनेजर का बड़ा दावा, कहा – तेज प्रताप ने न पेमेंट किया, न चेकआउट और ये झूठ…

Tejpratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल के बारे में कुछ दावे किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि बीच रात उन्हें होटल से जबरदस्ती निकाल दिया गया। उनके सामानों को बाहर फेंक दिया गया था।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अप्रैल 2023, 10:52 AM IST (10 अप्रैल 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 11:28 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Tejpratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल के बारे में कुछ दावे किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि बीच रात उन्हें होटल से जबरदस्ती निकाल दिया गया। उनके सामानों को बाहर फेंक दिया गया था। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रोज नई नई बातें सामने आ रही हैं।

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना ने फिर डराया, इन 13 जिलों में मिले 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

दरअसल, भाजपा सांसद सुशील मोदी के आरोपों के बाद अब संबंधित होटल के मैनेजर का बयान सामने आ गया है। मैनेजर ने इस पूरे प्रकरण पर अब अपना अलग दावा किया है। तेज प्रताप यादव पर होटल विवाद के बाद किराया नहीं देने का आरोप लगाया गया है।

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया हॉट अवतार, फैंस ने बताया ‘सस्ती Kylie Jenner’

एक रिपोर्ट के अनुसार, तेजप्रताप यादव वाराणसी के जिस होटल में ठहरे थे। वहां के रूम का पेमेंट भी नहीं हुआ था। मैनेजर का दावा है कि तेजप्रताप यादव अचानक आधी रात के बाद होटल आ गए थे। सरकार के मंत्री को देखकर वीआईपी समझते हुए रूम उन्हें दे दिया गया, जबकि रूम पहले से बुक नहीं कराया गया था। यहां तक की आइडी भी नहीं दी गई और अब जब होटल के मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई तो मैनेजर ने कई खुलासे किए हैं।

Tejpratap Yadav: जानिए मैनेजर ने आगे क्या कहा

बता दें, होटल मैनेजर का दावा है कि कमरा केवल एक दिन के लिए दिया गया था और पहले ही ये बता दिया गया था कि दूसरे दिन कमरा खाली करनाDream 11 Jackpot: IPL ने किया मालामाल! बिहार का ऑटो ड्राइवर रातों रात बना करोड़पति! होगा, क्योंकि 6 के बाद 7 और 8 तारीख के लिए पहले से ही कमरे की बुकिंग हो चुकी थी। होटल के मैनेजर के अनुसार जिन लोगों के नाम पर बुकिंग थी वो आ गये थे। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब रूम खाली नहीं हुआ तो दूसरे रूम में ठहरे तेजप्रताप यादव के साथ के लोगों ने रूम खाली किया था।

गोरी मैम को भाया देशी छोरा, ऑस्ट्रिया की बिरगिट ने भारत आकर प्रेमी संग रचाई शादी!

इसी के साथ मैनेजर का दावा है कि तेज प्रताप यादव ने दो रुम लिए थे। जिसमें से उनके सहयोगियों वाला रूम जबरदस्ती खाली कराया गया था। लेकिन तेज प्रताप यादव द्वारा अभी तक किसी भी रूम का पैसा तक जमा नहीं कराया गया है। होटल के कमरों की चाबी अभी तेज प्रताप यादव के पास ही रखी हुई है।