सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

खुले मंच से तेजस्वी यादव की बीजेपी को चेतावनी, बोले – ‘किसी के बाप का नहीं है…

पटना डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुले मंच से एक बार फिर बीजेपी को चेताया है। उनका कहना है कि जिस तरह लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था, उसी तरह वह सीएम नीतीश कुमार मिलकर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2023, 06:21 AM (9 जून 2023) 305 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुले मंच से एक बार फिर बीजेपी को चेताया है। उनका कहना है कि जिस तरह लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था, उसी तरह वह सीएम नीतीश कुमार मिलकर नरेंद्र मोदी का विजय रथ रोकेंगे।

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बिहार बुलाकर मंदिर में रचाई शादी, फिर का’ट दिया प्राइवेट पार्ट

दरअसल, राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि- केंद्र में बैठे बीजेपी सरकार ने जनता के विश्वासों और जनता से किए वादों को तोड़ा है। जब-जब उनलोगों की नाकामी सामने आती है वो लोग हिंदू – मुस्लिम करने लगते हैं। चाहे हिंदू-मुस्लिम हो या कोई और समुदाय, देश की आजादी के लिए सभी धर्मों ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी।

रुबीना ने रूबी अवस्थी बनकर प्रेमी संग रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

वहीं, तेजस्वी यादव ने आगे भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि – कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि मुस्लिमों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। तो उन्हें यह कहना है कि अभी लालू और नीतीश कुमार जैसे नेता मौजूद हैं, ऐसा करने की कोई भी जुर्रत नहीं कर सकता है। यह देश किसी के बाप का नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था। अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन उसी तरह नरेंद्र मोदी का रथ रोकेगा। अगर ये लोग फिर से सत्ता में आ गए तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!