शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

लालू के जन्मदिन समारोह में गरजे तेजस्वी यादव, बोले – ना हमको बनना है CM और न ही नीतीश बनेंगे PM…

पटना डेस्क: बिहार में लगाता विपक्षी एकता बैठक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। साथ में यह भी कहा जा रहा कि इसी बैठक में इस बात का निर्णय होगा कि साल 2025 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए सीएम नीतीश कुमार उनके

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जून 2023, 10:08 AM IST (12 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:10 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में लगाता विपक्षी एकता बैठक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। साथ में यह भी कहा जा रहा कि इसी बैठक में इस बात का निर्णय होगा कि साल 2025 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए सीएम नीतीश कुमार उनके सामने खड़े हो सकते हैं। हालांकि, इन सभी अफवाहों पर एक बार फिर तेजस्वी यादव ने रोक लगा दी है। तेजस्वी का कहना है कि ना उन्हें सीएम बनना है और ना नीतीश कुमार पीएम बनना चाहते हैं। उन दोनों का लक्ष्य मात्र बीजेपी को सत्ता से हटाने का है।

बिहार: तिरंगे में लिपटे शहीद आर्मी जवान का शव पहुंचा घर, परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

एक रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी यादव ने कहा, ‘इन लोगों को देश से भगाना है। यह लोग देश को बर्बादी की तरफ लेकर जा रहे हैं। यह बातें हम नहीं बल्कि बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव कह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने यह सभी बातें लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में बैठे लोगों के बीच कहा है। तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकता और खुद को सीएम बनाने की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि – ना तो हमको CM बनना है और ना ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को PM बनना है। हम लोग बस विपक्ष को एकजुट कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा के लोग देश को बर्बादी की तरफ लेकर जा रहे हैं यह लोग संविधान को खत्म कर रहे हैं।

दो बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार, प्रेमी संग भागकर मंदिर में की शादी

बता दें, तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग वैसे लोगों को इस देश से बाहर निकालने आए हैं जो लोग देश के इतिहास को बदलने की कोशिश में जुटे हुए हैं लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रहे हैं अब उन लोगों से हम लोगों को लड़ाई लड़ना है। इसी की तैयारी को लेकर पटना में 23 जून को बैठक होनी है। वहीं, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आप कितना भी पाप करके बीजेपी में चल जाओ तो आप राजा हरिश्चंद्र हो जाते हो। अगर आप उनके खिलाफ बोलते हो या आप उनके साथ नहीं जाते हैं तो क्या होता है वह आज सबको पता है। लेकिन हम लोग शुरू से ही इनके खिलाफ लड़े हैं हमारे पिता लालू जी भी इनके खिलाफ लड़े हैं। न उन्होंने घुटना ठेका है ना हम घुटना टेकेंगे।