गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में तेजप्रताप और तेजस्वी को लगा झटका, आरजेडी विधायक पहुंचीं बागेश्वर बाबा के दरबार!

पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों बागेश्वर बाबा की ही चर्चा हो रही हैं। बिहार के छोटे सरकार राजनीतिक वजहों से ही कभी जेल के बाहर थे और अब अंदर हैं। पति परेशान तो पत्नी कहीं भी फरियाद लगा सकती है। लेकिन, यहां? जी, हां। बागेश्वर वाले पंडित धीरें

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मई 2023, 03:55 PM IST (17 मई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:56 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों बागेश्वर बाबा की ही चर्चा हो रही हैं। बिहार के छोटे सरकार राजनीतिक वजहों से ही कभी जेल के बाहर थे और अब अंदर हैं। पति परेशान तो पत्नी कहीं भी फरियाद लगा सकती है। लेकिन, यहां? जी, हां। बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ‘बाबा’ नहीं मान रहे, एक बेटे तेज प्रताप जिन्हें ‘आबा-टाबा’ कह रहे, दूसरे बेटे तेजस्वी जिन्हें ‘गैरजरूरी’ कह रहे।

बिहार: दुल्हन ने जयमाला स्टेज पर दूल्हे को ठुकराया, कहा – इससे शादी नहीं करूंगी..

वहीं, बाहुबली अनंत सिंह सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड में सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े थे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तो वह जेल जाते समय तक विधायक थे ही। मोकामा के विधायक रहे अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को राजद ने टिकट दिया और पति के बाद वह अब वहीं से विधायक हैं। राजद के सत्ता में आने के बाद उन्हें उसी तरह राहत की उम्मीद थी, जैसे बाहुबली आनंद मोहन सिंह को थी।

मैरिज ब्यूरो से घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

दरअसल, बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार में अपने संबोधन के दौरान सनातन धर्मावलंबियों को जगाने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए वोट के रूप में ताकत झोंकने की बात कही है। हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार बातें सुना चुके हैं। राजद के बाकी नेता संविधान की दुहाई देकर बाबा को दुत्कार रहे हैं, जेल पहुंचाने की बात कह रहे हैं। इस बीच राजद विधायक की इस तरह बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में हाजिरी चर्चा में आएगी।