मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

तेघड़ा : कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

तेघड़ा : ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेला की विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण एवं मेला की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों से संबंधित बैठक तेघड़ा थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अगस्त 2022, 02:16 PM (17 अगस्त 2022) 137 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तेघड़ा : ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेला की विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण एवं मेला की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों से संबंधित बैठक तेघड़ा थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई  । बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि के अलावे सभी मेला मंडप के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।  बैठक में मेला की तैयारी एवं उसकी सफलता तथा सुरक्षा के साथ ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेला को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गई।(कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर)
बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही तेघड़ा क्षेत्र के सभी 15 मंडपों एवं संबंधित क्षेत्रों में असामाजिक  व शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। मेले में डीजे एवं थिएटर एवं अश्लीलता पर आधारित सभी तरह के प्रोग्राम पर प्रतिबंध रहेगा। सभी मंडपों एवं बड़े आयोजन के लिए के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।ताकि सौहार्द पूर्ण वातावरण में मेला को सफल बनाया जा सके। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि तेघड़ा मे शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की परंपरा का इतिहास कायम है । उन्होंने कहा कि सतर्कता को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। सभी संवेदन एवं अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा स्थल एवं एवं मंदिरों के आसपास भीड़ वाली जगहों पर कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराना है।

औरंगाबाद : सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय छत की रेलिंग ढही, 17 बच्चे लहूलुहान,चार की हालत गम्भीर गया रेफर

प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह आदि फैलने पर कंट्रोल रूम एवं पुलिस को तक्षण जानकारी दिया जाए। ताकि अफवाह फैलने पर तत्काल प्रभाव कारी कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो ।  बैठक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार, बरौनी 3 के मुखिया अमलेश कुमार राय, चिल्हाय के मुखिया अरविंद कुमार महतो, पिपरा दो दराज के मुखिया नीरज प्रभाकर, पकठौल के मुखिया पंकज सहनी सरपंच प्रमोद चौरसिया, बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह उर्फ राधे राधे, निवर्तमान वार्ड पार्षद महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया, रामप्रवेश सिंह, भूषण सिंह, कन्हैया कुमार, राजकुमार सिंह, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, गणपति झा, शालिनी देवी, जदयू नेता अविनाश कुमार, अशोक सिंह भाषो, राजीव सिंह,भाकपा नेता रविंद्र कुमार, मोहम्मद समद, मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी, राजद के जनार्दन यादव, कामदेव यादव, मेला समिति के सचिव अमरजीत कुमार, सुशील केजरीवाल, रात गांव के उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल, थाना कर्मी मोहम्मद सुल्तान, पिंकू कुमार, कैलाश कुमार, मनोज कुमार के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!