शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कर्यकर्ताओ को लड्डू खिला कर सुनीता सिंह ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन सेवराई तहसील क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह कार्यक्रम आयोजन कर कर्यकर्ताओ को लड्डू खिला कर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी। युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा सोश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जून 2022, 04:28 PM IST (5 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:12 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन सेवराई तहसील क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह कार्यक्रम आयोजन कर कर्यकर्ताओ को लड्डू खिला कर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी। युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी गई।

निवर्तमान विधायक सुनीता सिंह के गहमर स्थित आवासीय परिसर में रविवार की सुबह दर्जनों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में प्रदेश के मुख्यमंत्री व बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह ने योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। वही लोगो ने भी एकदूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद पेश की।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह जमानिया विधानसभा की निवर्तमान विधायक सुनीता सिंह के आवास पर कार्यकर्त्ताओ का आना शुरू हो गया। सुनीता सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समीप एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह गई है। जहां आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है वही गुंडे बदमाश और माफियाओं का कमर तोड़ने में भी सरकार पीछे नहीं हो रही है जमानिया क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया गया। निश्चित तौर पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में नित नए आयाम पेश करेंगे।

इस मौके पर परीक्षित सिंह,अमित सिंह,उजाला सिंह,गोपाल गुप्ता, गुड्डू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.