शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जर्जर भवन से नए भवन में शिफ्ट हुआ सोनहन थाना, कैमूर में 17 वें थाना भवन का एसपी राकेश कुमार ने किया उद्धघाटन, पुलिस अधिकारियों में खुशी की लहर,

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिला के सोनहन में नए थाने का उद्घाटन एसपी राकेश कुमार ने किया जिससे वहां के पुलिसकर्मियों की आँखों में खुशी देखि जा सकती है| मौके पर भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी सहित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे साथ ही जिले के एस प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अप्रैल 2022, 05:27 PM IST (12 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिला के सोनहन में नए थाने का उद्घाटन एसपी राकेश कुमार ने किया जिससे वहां के पुलिसकर्मियों की आँखों में खुशी देखि जा सकती है| मौके पर भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी सहित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे साथ ही जिले के एस पी, डीएसपी सहित सभी थानाध्यक्षो को सोनहन थानाध्यक्ष ने माँ मुंडेश्वरी का प्रतिमा देकर सम्मानित किया| (जर्जर भवन से नए)

वहीं एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जिला में 18 में से 17 ऐसे थाने थे जो पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुके थे, उन सभी को एक नए भवन में निर्माण कराया गया है जिसमे से आज सोनहन में भी नया थाना भवन का निर्माण कर उद्धघाटन किया गया है यह भी बहुत दिनों से जर्जर हो गया था| (जर्जर भवन से नए)

Read Also: लेखापाल की लापरवाही और मनमानी के कारण नहीं मिल पा रहा लोगों को शुद्ध पेयजल

बस एक दुर्गावती थाना बाकी है, नए भवन बनने के बाद भी भवन में दरार होने के कारण नए भवन में शिफ्ट नही हुआ है, जो कि वहाँ भी जल्द ही नया थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा| जिले में नए थाना निर्माण कराने का एक ही उद्दयेश्य है कि जितने भी पुराने थाने थे जो सभी छतिग्रस्त हो चुके थे जिसके वजह से वहाँ कार्य करने में पुलिस अधिकारियों में डर बना रहता था|

जिसको देखते हुए पुलिस विभाग पटना में सूचना दिया गया था| जिसके बाद वहां से आये आदेश के बाद सभी जर्जर थाना के जगह पर नये थाने का निर्माण कराया जा रहा| इस नए भवन के निर्माण से सिपाहियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है| अब पुलिस निडर होकर कार्य करेगी|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.