मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सिंघिया:मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान नल जल का सुचारु रूप से संचालन

  ब्यूरो समस्तीपुर:-जिले के सिंघिया, प्रखंड के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना की उपलब्धि सरकारी कागज पर सौ फिसद है,पर धरातल पर पच्चीस फिसदी भी नहीं है। प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड के प्राय: सभी वार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2023, 04:26 PM (30 जनवरी 2023) 841 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ब्यूरो समस्तीपुर:-जिले के सिंघिया, प्रखंड के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना की उपलब्धि सरकारी कागज पर सौ फिसद है,पर धरातल पर पच्चीस फिसदी भी नहीं है। प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड के प्राय: सभी वार्डों में नल जल का सुचारु संचालन का दावा किया जा रहा है।लेकिन यह दावा सिर्फ कागज पर ही सिमट कर रह गया है।प्रखंड के अधिकांश वार्डों में नल जल योजना दम तोड़ रही है।ऐसे में आगामी 14 फरवरी को समाधान यात्रा के तहत प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत के बेहट गांव में मुख्यमंत्री का आगमन और उनके द्वारा विकास योजना का जायजा लेने को लेकर संभावित निर्धारित कार्यक्रम से प्रखंड प्रशासन का निंद उड़ा दिया है।मिली जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत बेहट गांव में कुल चार वार्ड 01,02,03 और 04 है,जिसमें तीन वार्डों 01,03 व 04 में वर्षों से पानी सप्लाई बंद है।वहीं वार्ड 02 में भी कई महिनों से पानी सप्लाई बंद है| ऐसे में प्रशासन के सामने 14 फरवरी तक उक्त सभी वार्डों में नल जल सप्लाई नियमित करना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।लोगों में नल जल योजना बुरा हाल को लेकर आक्रोश भी व्याप्त है।स्थानीय लोग विकास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को मुख्यमंत्री के शिकायत करने को लेकर खासे मुखर हैं। वहीं उक्त गांव में कचरा प्रबंधन प्रोसेसिंग युनिट को लेकर बने भवन व रंग-रोगन में भी नियम को ताक पर रखकर अनाप-शनाप स्टीमेट बना व कार्य प्रारंभ करने पूर्व स्टीमेट बोर्ड नहीं लगाए जाने की शिकायत स्थानीय लोग कर रहें हैं।वहीं स्वच्छता अभियान के तहत कचरा संग्रह को लेकर कुछ वार्डों में बाल्टी (प्लास्टिक डब्बा) बांटने में भी तय मानक का ख्याल नहीं रखा गया है,सिर्फ खानापूरी की गई है। अति आवश्यक:- सूचना मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर या विज्ञापन प्रकाशित कराने और समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें ,संपर्क नंबर:- 732,29 31794, संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार ,मीडिया दर्शन ब्यूरो समस्तीपुर।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!