गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

फिल्म बीटेक चायवाला का हुआ शुभ मुहूर्त

मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय)| स्थनीय नायक गांव स्थित कांसेप्ट होटल में मंगलवार को बीटेक चायवाला फिल्म का मुहूर्त किया गया। इस अवसर पर बीटेक चायवाला फिल्म से जुड़े सभी कलाकार मौजूद रहे। इसकी जानकारी देते हुए फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र सिंह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मार्च 2022, 12:00 PM IST (2 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 07:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय)| स्थनीय नायक गांव स्थित कांसेप्ट होटल में मंगलवार को बीटेक चायवाला फिल्म का मुहूर्त किया गया। इस अवसर पर बीटेक चायवाला फिल्म से जुड़े सभी कलाकार मौजूद रहे। इसकी जानकारी देते हुए फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके पूर्व बुलेट पेन वेब सीरीज ने मैक्स प्लेयर पर काफी धूम मचाया। इस बार फिर नए कांसेप्ट के साथ इस फिल्म को बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग रोहतास जिले में ही होगी और  यह फिल्म बेरोजगारी पर है जो लोगों को काफी पसंद आएगा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग रोहतास जिले में करने का मुख्य मकसद यह है कि फिल्म इंडस्ट्री में बैठे बड़े-बड़े लोगों को रोहतास जिले के बारे में भी जानकारी मिले और उन्हें इस बात की जानकारी मिले कि यहां पर भी फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। वे लोग इस जिले में आएंगे और फिल्म शूटिंग लोकेशन देखकर प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यदि रोहतास जिले में फिल्म शूटिंग की संभावनाएं बढ़ती है तो जिले का भी विकास होगा।
रोहतास जिला में घूमने के बाद यहां का दृश्य देखकर काफी प्रभावित हुआ:फिल्म डायरेक्टर आनंदपाल
    फिल्म डायरेक्टर आनंदपाल ने कहा कि रोहतास जिला में घूमने के बाद यहां का दृश्य देखकर काफी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी काफी बेहतर है और लोगों को काफी पसंद आयेगी।
रोहतास जिले में बनी बुलेट पेन को लोगों ने काफी पसंद किया:मनोज कुमार राव(मुख्य अभिनेता)
     फिल्म में नायक के रूप में मुख्य किरदार निभा रहे मनोज कुमार राव ने कहा कि रोहतास जिले में बनी बुलेट पेन को लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा। यह फिल्म बीटेक की पढ़ाई किए हुए बेरोजगार व्यक्ति की है जिसे नौकरी नहीं मिलती है और वह चाय बेचने लग जाता है। उसके बाद उसके जीवन में किस तरह से परिवर्तन होता है इस फिल्म में देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताया की जो प्रेम उनको बुलेट पेन के माध्यम से मिला वही प्रेम  बरकरार रहेगा। मौके पर आलोक कुमार, मुन्ना सिंह यादव, सुनील आर्ट, प्रिया कुमारी, सुषमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, सोनालिका, अजीत कुमार, विश्वजीत कुमार, रविराज, दीपक कुमार, रेडियो स्टेशन के उद्घोषक शंकर राम, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।