मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार के दो भाई मां के लिए बने श्रवण कुमार, बहंगी में बिठाकर करा रहे यात्रा

पटना डेस्क: कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इस पावन महीने पर लोग अपने परिवार वालों के साथ देवघर के दर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस बार पवित्र धार्मिक यात्रा पर कुछ ऐसे श्रद्धालु भी निकले, जिन्होंने कांधे पर लदे बहंगी में अपने मां को भी बिठा रखा है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जुलाई 2023, 11:31 AM (6 जुलाई 2023) 766 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इस पावन महीने पर लोग अपने परिवार वालों के साथ देवघर के दर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस बार पवित्र धार्मिक यात्रा पर कुछ ऐसे श्रद्धालु भी निकले, जिन्होंने कांधे पर लदे बहंगी में अपने मां को भी बिठा रखा है।

बिहार : नीतीश सरकार का बीजेपी एमएलसी के घर चला बुलडोजर, फिर से गरमाई सियासत!

वही, खगड़िया जिला के परवत्ता कमेला गांव निवासी अपनी मां को देवघर लेकर जाने के लिए पुत्र रंजित साह ने बहंगी तैयार की। जिसके बाद श्रवण कुमार की तरह उसमें माता को बिठाकर जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से निकल पड़े।

इस बहंगी को द्रोपदी देवी के पुत्र व भतीजा बहंगी को उठाकर चल रहे हैं। सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर भक्त बाबा के दर्शन के लिए देवघर की ओर निकले कांवरियों का जत्थे बोल-बम के जयकारे के साथ अपनी ही मस्ती में जाते दिख रहे हैं। इन कावंडियों में बिहार के खगड़िया के रहने वाले दो युवक भी है, जो कलयुग में श्रवण कुमार की तरह अपने माता को बाबा के धाम ले जा रहा है।

पुलिस की नकली वर्दी पहनकर लड़की देखने पहुंचा घर, शादी भी रचा ली, फिर…

वहीं, इतना ही नहीं इस काम में उनके परिजन संगीत साह,मंजू देवी, गुड़िया देवीभाई बिनोद साह दीपक साह भी उसका पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रंजीत की मां काफी बीमार थी दवा का असर नहीं हो रहा था उन्होंने बाबा भोलेनाथ को पुकारा और उनकी पुकार सुन ली गई मां ठीक हो गई ठीक होने के पश्चात उन्होंने प्रण लिया की मां को कावर पर लेकर पैदल बाबा धाम जाएंगे और निकल पड़े।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!