सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

यूक्रेन में फंसे रोहतास के सात छात्र- छात्राएं , जिला प्रशासन सभी को वापस लाने में जुटी

आपदा प्रबंधन विभाग, पटना द्वारा जिले के सात छात्र/ छात्राओं की भेजी गई है सूची  परिजनों से संपर्क साधने में जुटी जिला प्रशासन मीडिया दर्शन/सासाराम। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों/न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 मार्च 2022, 01:38 PM (1 मार्च 2022) 534 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
  • आपदा प्रबंधन विभाग, पटना द्वारा जिले के सात छात्र/ छात्राओं की भेजी गई है सूची
  •  परिजनों से संपर्क साधने में जुटी जिला प्रशासन
मीडिया दर्शन/सासाराम मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों/नागरिकों की सकुशल वापसी एवं बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संबंधित सभी जिला पदाधिकारी के साथ बैठक में दिए गए विस्तृत निर्देशों के आलोक में रोहतास जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रों के सकुशल वापसी को लेकर मंगलवार  को एक महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी हेतु सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। सभी छात्रों को बिहार सरकार द्वारा हवाई सेवा से पटना लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अलग-अलग हिस्से में फंसे बिहार के छात्रों और निवासियों की सकुशल वापसी के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले छात्रों/नागरिकों को विभिन्न जहाजों  द्वारा पटना हवाई अड्डा पहुंचाया जा रहा है। तदोपरांत पटना जिला प्रशासन द्वारा संबंधित छात्रों/व्यक्तियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिलकर छात्रों के वर्तमान स्थिति एवं उनके और भी फंसे  हुए सहयोगी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद करने की प्रयास किया जा है। जिलाधिकारी ने  प्रभारी पदाधिकारी, आपदा को निर्देश दिया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे (24×7) कार्यरत रहे तथा उसमें अनुभवी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें जिससे संबंधित छात्रों की सही जानकारी उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर
         यूक्रेन में फंसे हुए रोहतास जिला के छात्रों के परिजनों को अपने बच्चों की पल-पल की जानकारी के लिए सासाराम कलेक्ट्रेट में हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यूक्रेन से संबंधित आने वाले फोन कॉल्स का टाइमली और सूटेबल रेस्पॉन्स दें। जिलाअधिकारी ने  जिलावासियों से अपील की है कि यूक्रेन में फंसे छात्रों/व्यक्तियों से संबंधित जानकारी आपदा विभाग, बिहार का दूरभाष संख्या 0612-2294204, जिला नियंत्रण कक्ष रोहतास के दूरभाष संख्या/हेल्पलाइन नंबर  06184-22893 तथा टोल फ़्री नंबर 1070 पर दिया जा सकता है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा शाखा का दूरभाष  एवं व्हाट्सएप संख्या- 9525625496 है एवं जिला पदाधिकारी, रोहतास का ईमेल आईडी dm-rohtas.bih@nic.in तथा apadarohtas@gmail.com पर संबंधित जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं ताकि छात्रों की सकुशल वापसी हेतु संपर्क करते हुए अग्रेतर कार्रवाई किया जा सके।
सात लोगों की भेजी गई है सूची
          बता दें कि रोहतास जिले के 7 छात्र/छात्राओं की प्रथम सूची जो आपदा प्रबंधन विभाग , बिहार, पटना द्वारा प्रेषित है, के आलोक में, जिलाधिकारी द्वारा उनमे से एक छात्र सुशांत प्रसाद के पिता श्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया तथा उन्हें इस सिलसिले में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही, जिलाधिकारी  ने शेष 6 छात्रों के माता-पिता से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देने एवं हरसंभव मदद करने का निदेश दिया।।जिला पदाधिकारी   ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग ,बिहार सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार संबंधित क्षेत्र के छात्रों के परिजनों से पदाधिकारी निश्चित रूप से स्वयं जाकर मिले एवं वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत करायें। साथ ही उनके परिजनों से यह भी पता करें कि उनके साथ और भी कोई छात्र या व्यक्ति अगर फंसे हैं तो उनकी विस्तृत विवरण जिला प्रशासन के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र से संपर्क नहीं हो पा रहे हैं तो उनके इंटरनेशनल मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित करें एवं वस्तु स्थिति से अवगत हो लें।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!