मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत, सुशील सिंह ने यात्रियों को भेंट की रामचरित मानस   •   औरंगाबाद में राजस्व अमीनों का धरना, 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की चेतावनी   •   औरंगाबाद में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, अशोक सिंह राजद में शामिल   •   सासाराम में ATM पर चोरों का धावा, मशीन काटकर उड़ाए 6.81 लाख रुपये   •   एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन   •   “सहोदर भाई की हत्या से सनसनी, बड़े भाई ने ही उतारा मौत के घाट; हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार”   •   औरंगाबाद में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत, सुशील सिंह ने यात्रियों को भेंट की रामचरित मानस   •   औरंगाबाद में राजस्व अमीनों का धरना, 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की चेतावनी   •   औरंगाबाद में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, अशोक सिंह राजद में शामिल   •   सासाराम में ATM पर चोरों का धावा, मशीन काटकर उड़ाए 6.81 लाख रुपये   •   एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन   •   “सहोदर भाई की हत्या से सनसनी, बड़े भाई ने ही उतारा मौत के घाट; हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार”   •  
राज्य क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

“सहोदर भाई की हत्या से सनसनी, बड़े भाई ने ही उतारा मौत के घाट; हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार”

आपसी विवाद में वारदात, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
4 अक्टूबर 2026, 06:38 PM IST (1 दिन पहले) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 03:53 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के दलेलगंज स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप रविवार को आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रोहित पटवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोहित की हत्या उसके बड़े भाई रवि पटवा ने की है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विप्लव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

हत्या की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच करते हुए घटना से जुड़े साक्ष्यों के नमूने एकत्र किए। वहीं, दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने स्वयं घटनास्थल पर जांच टीम का नेतृत्व किया और फॉरेंसिक टीम को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण और विवाद की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है।

पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।