रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

वरिष्ठ नेता का महागठबंधन पर डबल अ’टैक: नीतीश कुमार बेवकूफ और अहंकारी! राजद में सबसे अधिक क्रिमिनल!

पटना डेस्क: आरजेडी में सिर्फ क्रिमिनल भरे पड़े हैं। तेजस्वी यादव को किसी विषय का कोई ज्ञान नहीं है। वह सिर्फ लालू प्रसाद यादव के बेटे होने का लाभ ले रहे हैं। प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने इन्हीं शब्दों के माध्यम से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 अप्रैल 2023, 01:45 PM (20 अप्रैल 2023) 172 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आरजेडी में सिर्फ क्रिमिनल भरे पड़े हैं। तेजस्वी यादव को किसी विषय का कोई ज्ञान नहीं है। वह सिर्फ लालू प्रसाद यादव के बेटे होने का लाभ ले रहे हैं। प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने इन्हीं शब्दों के माध्यम से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने निशाने पर लिया।

OMG: घोड़ी पर चढ़ीं दुल्हन तो पंचों ने जारी किया तुगलकी फरमान, घरवालों का किया हुक्का पानी बंद

दरअसल, आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीके ने आरजेडी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार के कारण आज सैकड़ों लोगों की मौतें हो रही है। पीके ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा कि बिहार के लोगों को मूर्ख समझा जाता है, लेकिन क्या तेजस्वी यादव मुझसे अच्छा इंग्लिश, फ्रेंच बोल सकते हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हमसे अच्छा भोजपुरी बोलेंगे क्या? लेकिन, तेजस्वी को न इंग्लिश आती है और न ही ठीक से भोजपुरी बोलनी आती है। उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, कहा- बीजेपी को बिहार से खतरा, इसलिए…

हालांकि, जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको, और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं। आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं। बिहार में शराब माफिया और बालू माफिया कौन लोग हैं? ये सब जानते हैं ये सभी एक दल के लोग हैं, जो बिहार में बालू माफिया का काम कर रहे हैं। फिर क्या किसी को इसके बारे में मालूम नहीं है? इसके बाद तेजस्वी कहते हैं कि हमको अपराध और अपराधियों से कोई लगाव नहीं है। इस देश में RJD से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!