मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण

  नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। इस सत्र के दौरान कोरोना से जुड़ी कई पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन इस बार संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो पारी की बजाए एक ही पारी में 11 बजे शुरू होगी। बजट सत्र के पहले भ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 मार्च 2022, 06:07 PM (12 मार्च 2022) 792 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। इस सत्र के दौरान कोरोना से जुड़ी कई पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन इस बार संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो पारी की बजाए एक ही पारी में 11 बजे शुरू होगी। बजट सत्र के पहले भाग में सुबह में राज्यसभा और दोपहर बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती थी। दूसरे चरण में दोनों सदनों में सामान्य कार्यवाही चलेगी।

राज्यसभा को मिलेगा 19 घंटे का अतिरिक्त समय

सत्र के दूसरे चरण में राज्यसभा को पहले से निर्धारित समय की तुलना में 19 घंटे ज्यादा मिलेंगे। दूसरे चरण में कुल 19 बैठकें होंगी। राज्यसभा सचिवालय के सूत्र बताते हैं कि सत्र के दूसरे चरण में प्रति बैठक एक घंटे का समय बढ़ने से राज्यसभा को सरकार के विधायी कार्यों और सार्वजनिक महत्व के मसले उठाने के लिए 64 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। सदन में गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य के लिए चार दिन का समय होगा। प्रश्न काल पहले की तरह एक घंटे का रहेगा तो शून्यकाल भी अब पूरे एक घंटे का होगा। बता दें कि पहले चरण के दौरान शून्यकाल का समय आधा घंटा कर दिया गया था। पहला चरण पिछले 11 फरवरी को संपन्न हुआ था और इस दौरान राज्यसभा का कामकाज 101.40 फीसद रहा था। दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा।

केन्द्रीय कक्ष में नहीं जा सकेंगे पूर्व सांसद

प्रेस गैलरी में बैठने की सीमित क्षमता के चलते मीडियाकर्मियों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगी। दोनों सदनों की कार्यवाही देखने आम दर्शक नहीं जा सकेंगे। संसद के केन्द्रीय कक्ष में मौजूदा सांसद तो जा सकेंगे, लेकिन पूर्व सांसदों, पत्रकारों और आगंतुकों के प्रवेश पर पहले की तरह रोक रहेगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!