मंगलवार के दोपहर खिली धूप और आसमा के नीचे चार साल की बिटिया हस्ते खिल खिलाते खेल रही थी उसको पता ही नही की वह अपने परिजनों से भटक कर कहा चली आई है। यह घटना सासाराम शहर के साकेत नगर डॉ के एन तिवारी के घर के पास की है। आपको बता दे कि मंगलवार को दोपहर बच्चों के साथ खेल रही अनजान बच्ची को देख वहां खेल रहे बच्चों ने उस से उसका नाम पूछने लगे तो वह सही तरीके से बता नही पाई इसके बाद कुछ मुहले के लोग मौजूद हो गया और लड़की से नाम पाता पूछने लगे लेकिन बच्ची कुछ बता नही पाई इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया मौके पर पुलिस पहुच बिछड़े बिटिया को अपने साथ लेकर थाने आई।नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बच्ची को पहले कुछ नाश्ता कराया इसके बाद पूछने लगे लेकिन बच्ची सिर्फ अपना नाम और अपने पिता का नाम ही बता पाई इसके अलावे उसको कुछ पता नही था। पुलिस के लिए ये काफी मुश्किल काम था कि आखिर करे तो क्या करे। अपनो से बेफिक्र ज्योति को इतना तक नही पता था कि वह अपनो से बिछड़ गई है। वही खिलखिलाते चेहरे लेकर पूरे थाना परिसर में खेल कूद रही थी।पुलिस ने सभी आसपास सभी लोगों से पूछताछ की लड़की का फ़ोटो दिखाया लेकिन कही कुछ पाता नही चल पाया अब ये देखना है कि ज्योति के अपने से बिछड़े माता पिता कब मिल पाते है।
बिछड़ी बच्ची के माता पिता की तलाश
मंगलवार के दोपहर खिली धूप और आसमा के नीचे चार साल की बिटिया हस्ते खिल खिलाते खेल रही थी उसको पता ही नही की वह अपने परिजनों से भटक कर कहा चली आई है। यह घटना सासाराम शहर के साकेत नगर डॉ के एन तिवारी के घर के पास की है। आपको बता दे कि…
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!