सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

एसडीएम मनोज कुमार ने किया चेनारी बाजार का दौरा

रोहतास: राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोहतास जिला में नव स्थापित नगर पंचायतों में से एक चेनारी भी नवस्थापित नगर पंचायत बना है. इसके पूर्व में चेनारी एक पंचायत हुआ करता था. नवस्थापित चेनारी नगर पंचायत में पूरा का पूरा चेनारी पंचायत और साथ ही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मई 2022, 12:27 PM (2 मई 2022) 177 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोहतास जिला में नव स्थापित नगर पंचायतों में से एक चेनारी भी नवस्थापित नगर पंचायत बना है. इसके पूर्व में चेनारी एक पंचायत हुआ करता था. नवस्थापित चेनारी नगर पंचायत में पूरा का पूरा चेनारी पंचायत और साथ ही बनौली पंचायत और हाटा पंचायत के कुछ गावों को शामिल किया गया है.(एसडीएम मनोज कुमार ने)

नवस्थापित चेनारी नगर पंचायत में कुल 14 वार्डों का गठन किया गया है. राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार बीएलओ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले समस्त मतदाताओं को विखंडित करते हुए उनको अलग अलग वार्डों में मतदाता के रुप में समायोजित करें. इन्हीं बिंदुओं को लेकर आज एसडीओ मनोज कुमार ने चेनारी बाजार और संबंधित गावों का दौरा किया.(एसडीएम मनोज कुमार ने)

एसडीओ ने डोर टू डोर जाकर रेंडम जांच किया की बीएलओ द्वारा किए गए विखंडन के कार्य से मतदाता कितने संतुष्ट हैं और कार्य की प्रगति कैसी है. साथ ही एसडीओ ने यह भी बताया की मतदाता सूची का प्रकाशन अति शीघ्र किया जाएगा और मतदाताओं को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में नगर निकाय के चुनाव होने की संभावना है. इस मौके पर एसडीओ मनोज कुमार के साथ चेनारी बीडीओ सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार इत्यादि कई अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!