मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सासाराम : शहर के विभिन्न छठ घाटों का जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण, दिए गए कई दिशा निर्देश 

सासाराम। आगामी छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को सासाराम अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ घाट निरीक्षण में सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश शर्मा, सासाराम एसडीएम मनोज कुमार के अलावा नगर पूजा समिति के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 अक्टूबर 2022, 11:52 AM (15 अक्टूबर 2022) 631 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। आगामी छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को सासाराम अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ घाट निरीक्षण में सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश शर्मा, सासाराम एसडीएम मनोज कुमार के अलावा नगर पूजा समिति के सदस्य एवं नगर निगम के कई कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सासाराम के कुराईच स्थिति त्रिलोचन घाट, फजलगंज स्थित दुर्गाकुंड, बेदा स्थित सूर्य मंदिर, मुरादाबाद नहर सहित कई घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने सभी घाटों पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई कार्य में लगे एनजीओ को जल्द से जल्द सभी घाटों के किनारे मौजूद कचरा का उठाव करते हुए पूरी तरह से साफ करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने घाट के किनारे जमा हुए गंदा पानी के अलावा कीचड़ युक्त गड्ढे को भरने के लिए भी निर्देश दिए।(शहर के विभिन्न छठ)

Read also :   सासाराम : कुष्ठ रोगी खोजी अभियान- अब तक 500 से अधिक मिले कुष्ठ के लक्षण वाले लोग

बता दें कि छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को ही रोहतास जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने जिले के सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी छठ घाटों कि पूर्ण सफाई, डेंगू के प्रकोप को देखते हुए घाट के किनारे जमा हुए गंदे पानी को साफ कर के दवा का छिड़काव के लिए निर्देश दिया था। उसी के आलोक में शनिवार को नगर निगम के नगर आयुक्त एवं एसडीएम ने सभी घाटों का निरीक्षण किया और साफ सफाई के साथ-साथ छठ के दौरान छठ व्रतियों के लिए घाटों पर स्नान करने के बाद कपड़ा बदलने के लिए अस्थाई कमरों का निर्माण स्थल की जानकारी ली। वही सासाराम एसडीएम ने सुरक्षा को लेकर भी छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश दिए।(शहर के विभिन्न छठ)
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!