सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सासाराम : 6 नवंबर को होगा नशा मुक्ति अभियान पर दौड़ का आयोजन

सासाराम : जिला पदाधिकारी  की  अध्यक्षता में शनिवार को नशामुक्ति बिहार दौड़ आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक की गयी। बैठक में कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा मथ निषेध बिहार पटना द्वारा आयोजित  नशामुक्ति बिहार दौड़ कार्यक्रम को इस जिले में आ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 अक्टूबर 2022, 07:39 AM (16 अक्टूबर 2022) 55 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : जिला पदाधिकारी  की  अध्यक्षता में शनिवार को नशामुक्ति बिहार दौड़ आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक की गयी। बैठक में कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा मथ निषेध बिहार पटना द्वारा आयोजित  नशामुक्ति बिहार दौड़ कार्यक्रम को इस जिले में आगामी 6 नवंबर को सफल बनाये जाने के लिए विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया गया। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि कार्यक्रम को सफलता पूवर्क सम्पन्न कराने हेतु मद्य निषेध एवं कला संस्कृति विभाग से प्राप्त होने वाली राशि एवं अन्य सुविधायें यथा-टी शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें।सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, रोहतास, सासाराम को निदेश दिया गया कि उक्त दौड़ में मद्य निषेध में कार्यरत सभी सिपाही भाग लेगें तथा दौड़ आरम्भ स्थल एवं समापन स्थलों पर तोरड़ द्वारों का निर्माण आदि समुचित व्यवस्था ससमय करवाना सुनिश्चित करेंगें इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम काफी प्रचार-प्रसार भी करवाना सुनिश्चित करेंगें।( नशा मुक्ति अभियान पर )
डीएवी स्कूल में शुरू होगा दौड़
बैठक में जिला मुख्यालय में नशामुक्ति दौड़ कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें डी ए वी अदमापुर विद्यालय से पुरुष 16 वर्ष से कम आयु और उससे अधिक आयु के पुरुष का दौड़ प्रातः 7 बजे आरम्भ होकर  फजलगंज न्यू स्टेडियम में समाप्त होगा। वही महिला वर्ग के लिये एसपी जैन कॉलेज क मोड़ से प्रातः 7:30 में प्रारम्भ होकर न्यू स्टेडियम फजलगंज में समाप्त होगा। उक्त दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों हेतु आयु वर्ग के अनुसार आवेदन पत्र ऑन लाईन एवं ऑफ लाईन दोनों के माध्यम से प्रवेश शुल्क 100  रुपये के रूप में देय होगा, जिसका अंतिम तिथि 3 नवंबर तक निर्धारित किया गया।( नशा मुक्ति अभियान पर )

Read also :  सासाराम : शहर के विभिन्न छठ घाटों का जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण, दिए गए कई दिशा निर्देश 

 मेडिकल टीम रहेगी मौजूद
उक्त दौड़ के रास्ते में आकस्मिक चिकित्सा आदि की व्यवस्था पूरे दौड़ के समय एम्बुलेंश के साथ चिकित्सकों आदि की प्रतिनियुक्ति असैनिक शल्य चिकित्सा पदधिकारी, रोहतास, सासाराम के द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जायेगा।
 उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था / याता-यात व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था आदि का प्रबंधन अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सासाराम के द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा।( नशा मुक्ति अभियान पर )
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!