सासाराम : रोहतास प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकनौरा में मुखिया संजू देवी के द्वारा अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए जन प्रतिनिधि आंदोलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् मुखिया संजू देवी द्वारा सी थ्री के परामर्श से समुदायिक बैठक कर पोषण आहार, संस्थागत प्रसव एवम परिवार नियोजन कार्यक्रमों को सशक्त बनाने के लिए हर वार्ड जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। पोषण अभियान के उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, मिशन पोषण 2.0 (सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0) को पोषण संबंधी सामग्री, वितरण, सहायता का इस वर्ष, महिला स्वास्थ्य और बच्चा पर मुख्य ध्यान देने के साथ पोषण माह को ग्राम पंचायतों के माध्यम से पोषण पंचायत के रूप में शुरू किया गया है। वार्ड 10 सदस्य साक्षी सिंह ने बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार देने की बात कही। सी थ्री के जिला समन्वयक श्यामसुंदर राय ने बताया कि बढ़ती उम्र में बच्चे खेल कूद करके बहुत ज्यादा कैलौरी बर्न करते है और शारीरिक विकास भी तेजी से हो रहा होता है। उस समय बच्चों के सही आहार के उपर खास ध्यान रखें।(मुखिया द्वारा शुरू किया)
Read also : अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सुनी मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना का संबोधन
एक बच्चे की रोजाना डायट में प्रोटीन, कैल्सियम, कार्बोहैट्रेट विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होना चाहिए। उन्हें गेहूं एवम दूध के साथ साथ फल, हरी सब्जियां, दाल इत्यादि खिलाना अति आवश्यक है। पोषण एवम परिवार नियोजन जन प्रतिनिधि आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के जिला समन्वयक एवम प्रखण्ड समनव्यक आशा देवी, बिमला देवी रुक्मिणा देवी, वार्ड आरती देवी, चितौलि सेविका निशा कुमारी, आशा कार्यकर्ता लीला देवी ने भरपूर सहयोग किया।(मुखिया द्वारा शुरू किया)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!