शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : मासिक धर्म को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

सासाराम : सासाराम प्रखंड के धौदाड स्थित हाई स्कूल एवं कंचनपुर हाई स्कूल में पिरामल हेल्थकेयर द्वारा सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से बालिकाओं के मासिक चक्र से संबंधित जागरूकता अभियान को लेकर विद्यालय के बालिकाओं के बीच विशेष प्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 सितंबर 2022, 08:41 PM IST (8 सितंबर 2022) अपडेट: 27 अक्टूबर 2026, 12:46 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : सासाराम प्रखंड के धौदाड स्थित हाई स्कूल एवं कंचनपुर हाई स्कूल में पिरामल हेल्थकेयर द्वारा सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से बालिकाओं के मासिक चक्र से संबंधित जागरूकता अभियान को लेकर विद्यालय के बालिकाओं के बीच विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिरामल हेल्थकेयर के गांधी फेलो तान्या शर्मा ने वहां मौजूद छात्राओं को मासिक धर्म को लेकर विशेष जानकारी दिया, जिसमें मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, स्वच्छता, सेनेटरी पैड का इस्तेमाल सहित कई अहम जानकारियां दी गई।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रंगीलो व अन्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जागरूकता अभियान के दौरान पिरामल हेल्थकेयर प्रतिनिधि तान्या शर्मा  ने छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है इसलिए इसके बारे में पहले से ही जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी जानकारी के अभाव में कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ छात्राओं के भी बताया गया कि मासिक धर्म को लेकर कोई नकारात्मक सोच अपने मन में नहीं पालें और इसके लिए अपने मां एवं बड़ी बहनों से जानकारी ले। साथ ही साथ मासिक धर्म में आ रही समस्याओं के बारे में भी अपने से बड़ी महिलाओं के साथ खुलकर बात करें।

सासाराम : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को ले विद्यालय कैंपस में कराया जाएगा टेनिस कोर्ट का निर्माण: डॉ पृथ्वी पाल

वही कार्यक्रम में मौजूद सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बीसीएम ममता कुमारी ने भी मासिक धर्म को लेकर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में खाने की मात्रा कम करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। उस दौरान कोशिश करें कि अधिक से अधिक पौष्टिक आहार ले। साथ ही साथ हर 3 घंटे पर अपने सेनेटरी नैपकिन को बदलते रहे और ज्यादातर ढीले कपड़े ही पहने।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें