सासाराम : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन, रोहतास तथा मद्य निषेध विभाग द्वारा रविवार को नशा मुक्त बिहार दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत रोहतास जिलाधिकारी धार्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। पुरुष वर्ग के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल, अदमापुर परिसर से आरंभ होकर न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम में समाप्त हुई जबकि महिला वर्ग की दौड़ एसपी जैन कॉलेज मोड़ से आरंभ होकर न्यू स्टेडियम फजलगंज में समाप्त हुई। नशा मुक्त बिहार जागरूकता दौड़ के शुरुआत के अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, एडीएम चंद्रशेखर सिंह, सहायक उत्पाद आयुक्त अमृता कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी ,सासाराम ,मनोज कुमार वरीय उप समाहर्ता रामनिरंजन राहुल सिंह रविंद्र राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संजीव कुमार, सहित कई वरीय पदाधिकारीयों ने इस नशा मुक्त बिहार जागरूकता दौड़ में हिस्सा लेते हुए समाज को नशा मुक्त करने का संदेश दिया। अपने उद्घाटन संबोधन में जिला पदाधिकारी ने समाज को स्वस्थ बनाने हेतु युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें एक स्वस्थ समाज निर्माण करने हेतु आगे आने की अपील करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने किया।

नगद राशि से पुरस्कृत हुए विजेता
नशा मुक्ति दौड़ चार श्रेणियों में आयोजित की गई जिसमे पुरुष वर्ग व महिला वर्ग तथा बालक और बालिका वर्ग के धावक शामिल रहें। दोनों दौड़ के आरंभ स्थलों से दौड़ आरंभ होते हुए न्यू स्टेडियम फजलगंज में समाप्त हुई जहां खिलाड़ियों को एक भव्य समारोह में नगद राशि, प्रमाण पत्र तथा पदक प्रदान किया गया। दौड़ में
प्रथम स्थान पाने वाले धावक को 5,000, द्वितीय स्थान पाने वाले को 3000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 2000 की नगद राशि प्रदान की गई। वही दस स्थान तक आने वाले सभी प्रतिभागियों को 1000 की नगद राशि प्रदान की गई। इस नशा मुक्त बिहार दौड़ मे पुरुष वर्ग में लगभग 200 और महिला वर्ग में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़े …. गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीटों की नतीजे ….
चारों वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार रहे
महिला वर्ग में सासाराम की सुमन कुमारी, बालिका वर्ग में संझौली की मुन्नी कुमारी तथा पुरुष वर्ग में सासाराम के विकास कुमार एवं बालक वर्ग में सासाराम के ही मो फारूक ने अपने अपने वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही महिला वर्ग में दूसरा स्थान तलत जहां को, बालिका वर्ग में सासाराम की कुसुम कुमारी को ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में दूसरा स्थान रितिक रोशन कुमार, पुरुष वर्ग में गोटपा बिक्रमगंज के शशिकांत को प्राप्त हुआ। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!