शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : यात्री सुविधा से जुड़े पहलुओं का मंडल रेल प्रबंधक ने लिया जायजा

सासाराम : पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने अपने तकरीबन सभी विभागों के प्रमुख अधिकारीयों की टीम के साथ बुधवार को सासाराम स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन के सौन्दीकरण के लिए कई निर्देश दिए। उन्होनें

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 दिसंबर 2022, 12:11 PM IST (1 दिसंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने अपने तकरीबन सभी विभागों के प्रमुख अधिकारीयों की टीम के साथ बुधवार को सासाराम स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन के सौन्दीकरण के लिए कई निर्देश दिए। उन्होनें सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार के लिए कुछ कार्यालय को उस एरिया से हटाने, स्टेशन के उतरी तरफ साईकिल स्टैंड स्थल का विकास, लिफ्ट के लिए चयनित स्थल का विकास सहित रेलवे स्टेशन पर तेजी से चल रहे अन्य विकास योजनाओं का मुआयना किया तथा जल्द सभी कार्य को ससमय पूर्ण करने के आदेश दिए। इस दौरान डीडीयू रेल मंडल के मंडल प्रबंधक श्री पांडेय द्वारा शौचालय, प्रतीक्षालय, पीने का पानी का भी जायजा लिया तथा उत्तर साइड में जल्द टिकट बुकिंग काउंटर खोलने के लिए निर्माण कार्य शुरू करने को कहा।(यात्री सुविधा से जुड़े)
डीआरएम ने सासाराम जंक्शन पर प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, खानपान, कार्यालय, यूटीएस तथा सर्कुलेटींग एरिया आदि सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, रखरखाव का गहन निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन पर उत्तम यात्री सुविधाएं बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्टेशन पर माल लदान रैक प्वाइंट स्थल का भी निरीक्षण किया तथा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उपलब्ध करायी जा रही यात्री सुविधाओं तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बंधित विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इसके अतिरिक्त रेल प्रबंधक श्री पांडेय द्वारा प्लेटफार्म के साफ-सफाई का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।  निरीक्षण दल में डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक के अलावे सीनियर डीएसटीई राजेश कुमार कुशवाहा, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मो इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल अभियंता समन्वय वारिज नयन, अभिषेक साव, सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार, एडीएसटीई अविनाश यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। इस मौके पर सासाराम स्टेशन प्रबंधक के के पांडेय, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार, रविकांत कुमार जेई, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग मनोज कुमार, आकाश कुमार, अमरदीप कुमार, कुमार रंजन, शैलेन्द्र सागर आदि उपस्थित थे।(यात्री सुविधा से जुड़े)

Readalso :

सासाराम : समय से पहचान होने पर कुष्ठ बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है

मांग पत्र सौंपा
वहीं पुलिस पब्लिक हेल्पलाइल संस्था के द्वारा डीडीयू रेल मंडल के प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय को स्टेशन का निरीक्षण के दौरान सासाराम रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुविधाओं को लेकर एक मांग पत्र सौपा गया। जिसमें स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का विस्तार प्लेटफॉर्म संख्या- 6 व 7 तक करने, सासाराम प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड को बढ़ाने, ट्रेन नंबर 13305/13306 डेहरी-धनबाद इंटरसिटी का परिचालन विस्तार सासाराम तक करने, सासाराम जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेंजे जाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर डीआरएम को कुंडल सिंह, जावेद अख्तर, श्याम सुंदर पासवान आदि संस्था के सदस्यों ने एक मांग पत्र सौंपा।(यात्री सुविधा से जुड़े)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करे