मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सासाराम : स्वच्छ-सुंदर गाॅव के तहत मांझर कुंड से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

सासाराम : रोहतास उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को सासाराम प्रखंड के दरिगाॅव पंचायत अंतर्गत माझंर कुण्ड से  हमारा स्वच्छ-सुंदर गाॅव अभियान का शुभारंम्भ किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास, सिविल सर्जन, रोहतास, जिले के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 सितंबर 2022, 12:48 PM (10 सितंबर 2022) 481 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : रोहतास उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को सासाराम प्रखंड के दरिगाॅव पंचायत अंतर्गत माझंर कुण्ड से  हमारा स्वच्छ-सुंदर गाॅव अभियान का शुभारंम्भ किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास, सिविल सर्जन, रोहतास, जिले के वरीय पदाधिकारी, जिला जल एवं स्वच्छता समिति सदस्य एवं स्थानीय आमजन उपस्थित थे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा आमजनों को पर्यावरण को सुरक्षित रखे जाने हेतु अपील किया गया। साथ ही जिलान्तर्गत सभी पर्यटक/भ्रमणीय स्थलों पर साफ-सफाई रखने एवं गंदगी नही फैलाने हेतु भी अनुरोध किया।
बता दें की सात निश्चय योजना – 02 के अंतर्गत ’स्वच्छ गाॅव-समृद्ध गाॅव के संकल्पित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने हेतु ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु 10 सितंबर से 31 अक्टुबर 2022 तक हमारा स्वच्छ-सुंदर गाॅव अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत 10 सितम्बर  से 2 अक्टुबर तक  स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा जन जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु सभी हितग्राही  विभाग यथा पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वन एवं पर्यावरण, जीविका, मनरेगा आदि से सहयोग से प्राप्त किया जायेगा।

Read also : कैमूर : डीएम ने सभी विभागों का किया समीक्षा, भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करने और वारंटियों की गिरफ़्तारी का निर्देश

इस अभियान के माध्यम से व्यवहार परिवर्तन के अंतर को दूर कर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावित क्रियान्वयन द्वारा स्वच्छ गाॅव-समृद्ध गाॅव का निर्धारित संकल्प ससमय पूर्ण किया जायेगा।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!