शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : नामांकन के अंतिम दिन कुल 47 लोगों ने किया पर्चा दाखिल

सासाराम : नगरपालिका चुनाव 2022 के तहत दूसरे चरण में होने वाले सासाराम नगर निगम का चुनाव को लेकर 16 सितंबर से जारी नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन कुल 47 प्रत्यशियों ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया, जि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 सितंबर 2022, 08:01 PM IST (24 सितंबर 2022) अपडेट: 29 अक्टूबर 2026, 11:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : नगरपालिका चुनाव 2022 के तहत दूसरे चरण में होने वाले सासाराम नगर निगम का चुनाव को लेकर 16 सितंबर से जारी नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन कुल 47 प्रत्यशियों ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया, जिसमें 6 मेयर, 3 डिप्टी मेयर एवं 38 वार्ड पार्षद के लिए नामांकन शामिल रहा। शनिवार को मेयर के लिए नामांकन करने वालों में सासाराम  के पूर्व प्रखंड प्रमुख राम कुमारी देवी का चेहरा खास रहा। राम कुमारी देवी के सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया इसके अलावा पांच अन्य लोगों ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ फजलगंज स्टेडियम स्थित खेल भवन में जुटने लगी। वही समर्थकों की भीड़ नामांकन केंद्र के बाहर पुरानी जीटी रोड पर भी देखने को मिली।

Read also :   सासाराम : वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नगर निगम के लिए कुल 452 लोगों ने किया नामांकन
 20 अक्टूबर को दूसरे चरण में सासाराम नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कुल 452 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन करने वालों में मेयर के लिए 37, डिप्टी मेयर के लिए 22, एवं वार्ड पार्षद के लिए 393 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वही नामांकन के बाद प्रत्यशी अपने अपने अपने क्षेत्र में अपने मतदाताओं को लुभाने में जूट गए हैं। वही नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 25 एवं 26 समीक्षा की जाएगी। वही 27 से 29 सितंबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद 30 सितंबर को अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह वितरित किया जाएगा।