सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कैमूर: वेतन वृद्धि को लेकर सफाई कर्मी तीन दिन से हड़ताल पर, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

भभुआ| शुक्रवार को नगर परिषद भभुआ के सफाई कर्मियों ने वेतन बृद्धि मांग को लेकर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया , 21 सौ रूपये वेतन बृद्धि को बढ़ाने को लेकर तीन दिनों से नप सफाई कर्मी हैं अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे हैं,ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जुलाई 2022, 11:45 AM (29 जुलाई 2022) 536 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ| शुक्रवार को नगर परिषद भभुआ के सफाई कर्मियों ने वेतन बृद्धि मांग को लेकर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया , 21 सौ रूपये वेतन बृद्धि को बढ़ाने को लेकर तीन दिनों से नप सफाई कर्मी हैं अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे हैं,जिससे नगर में कूड़ा उठाव नहीं हो रहा है जिससे साफ सफाई नहीं होने से धीरे धीरे कूड़ा और गंदगी का अंबार बढ़ता जा रहा है ,वहीं सफाई कर्मियों का मांग है कि जबतक वेतन बृद्धि नहीं होगा तबतक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा|(कैमूर: वेतन वृद्धि को)

Read Also: रोहतास: बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तियरा कला केे लोग

वहीं नगर परिषद भभुआ के सफाई कर्मि राकेश कुमार राम और शंकर रावत ने बताया कि हम लोग नगर परिषद भभुआ में सभी सफाई कर्मी विगत कई वर्षों से दिन हो या रात नगर की सफाई करते आ रहे हैं, कोरोना जैसी महामारी में भी हम लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही शहर के अंदर या शहर के बाहर प्रशासन के आदेश पर काम करते आ रहे हैं| लेकिन अब इस बढ़ते कमर तोड़ महंगाई में 10 हजार वेतन में हम सभी के परिवारों का पालन पोषण करने में अत्यंत कठिनाई हो रहा है,जो कि हमारी समस्या को देखते हुए नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में निवर्तमान सभापति जैनेंद्र आर्य एवं सभी पार्षदों की सहमति से 21 सौ रुपये प्रति महीना बढ़ाने का निर्णय लिया गया था|(कैमूर: वेतन वृद्धि को)

लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ दिनेश दयाल लाल द्वारा बोर्ड की सामान्य बैठक के निर्णय पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है और सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है कि पटना से कागज आएगा तो हम लोग का वेतन वृद्धि किया जाएगा जिससे नाराज होकर हम लोग कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, और आज जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनुरोध किया है कि हम सभी गरीब समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों में हैं, हमारी मांगों को पूरा किया जाए, जब तक हमारी माँग पूरा नहीं होगा तबतक हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!