सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

वायरल गर्ल सलोनी को समीर ने दिया गैस कनेक्सन:- 

    डेहरी।स्थानीय तिलौथू प्रखण्ड के पतलुका मध्य विद्यालय की वायरल छात्रा सलोनी कुमारी को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी सह डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर कुमार ने गैस सिलेंडर प्रदान किया !! समीर न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 04:25 PM (20 जनवरी 2023) 725 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

डेहरी।स्थानीय तिलौथू प्रखण्ड के पतलुका मध्य विद्यालय की वायरल छात्रा सलोनी कुमारी को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी सह डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर कुमार ने गैस सिलेंडर प्रदान किया !! समीर ने बताया कि नशामुक्ति पर सलोनी के द्वारा गाये हुए गीत से वे प्रभावित हो सलोनी को सम्मानित व प्रोत्साहित करने उसके घर गए थे जहां उन्होंने देखा कि आर्थिक तंगी के कारण सलोनी के परिवार को आजभी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है !! समीर ने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना को महज छलावा साबित करते हुए यह बताया कि सरकार अपना प्रचार करने के लिए गरीब परिवार में गैस कनेक्शन तो वितरित कर दे रही है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार न होने के कारण यह योजना केवल जुमला साबित हो गई है !! समीर ने बताया कि सलोनी को एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी बना केवल सम्मान दे देने से उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार नही आने वाला, सलोनी को बिहार सरकार वह सुविधा भी प्रदान करे जो एक जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रदान की जाती है !! समीर ने सलोनी को अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए यह आग्रह की अगर वह इस आर्थिक बदहाली से मुक्ति चाहती है तो पढ़ने के अलावा उसके पास दूसरा कोई रास्ता नही !! गैस सिलेंडर प्राप्त होते ही सलोनी व उसकी मां का चेहरा खुशी से खिल उठा औऱ दोनों ने समीर की ढेर सारी प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया !!

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!