मोहिउद्दीननगर/ समस्तीपुर : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) मोहिउद्दीननगर प्रखंड का दुसरा अंचल महिला सम्मेलन उत्क्रमित मध्य विद्यालय छट्ठू टोल टांडा के परिसर में आयोजित किया गया। झंडात्तोलन एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉम. रामपरी ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता एडवा नेत्री एवं कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय एवं संचालन सविता देवी ने किया। सम्मेलन का उदघाटन करते हुए एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कही की महिलाओं ने देश की आजादी में बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। लेकिन आजादी की 75 वर्ष होने के बाद भी महिला का वाजिब हक और अधिकार आज तक नहीं मिला है।(दुसरा अंचल महिला सम्मेलन)
सरकार की जनविरोधी नीतियों का सबसे ज्यादा असर महिला पर ही पड़ता है। पितृसत्तात्मक सोच के चलते महंगाई की मार का असर आधी आबादी पर सबसे ज्यादा है । यही कारण है की सबसे ज्यादा कुपोषित व अशिक्षित महिला ही हैं । वहीं धर्म और संप्रदाय के नाम पर महिलाओं का सभी जगह शोषण हो रहा है। महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार , दहेज के चलते मौत, डायन के नाम पर मौत आए दिन होती रहती है। बिल्किस बानो के मामले में भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। इसलिए आज जरूरी है महिलाओ को संगठित होकर अपने ऊपर हो रहे सभी तरह के शोषण के खिलाफ खड़ा होने की। सम्मेलन में एडवा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कॉम. नीलम देवी ने संबोधित करते हुए कही की आज नारी सशक्तिकरण होने के बाबजूद भी महिलाओं को उपभोग की वस्तु पूजीवादी व्यवस्था ने बना दिया। वहीं सांप्रदायिक एवं फासीवादी सोच की आरएसएस ने महिलाओं के प्रति हमेशा जहर ही उगलती रहती है । एडवा महिला के सम्मान, मंहगाई,बेरोजगारी सहित सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्षरत है । मोहिउद्दीननगर में भी महिला संगठन को मजबूत बनाने की अपील किया ।
सम्मेलन में कई पंचायत से आई महिला प्रतिनिधि ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखी। 15 सदस्यीय अंचल कमिटी का गठन किया गया । सर्वसम्मति से मोहिउद्दीननगर प्रखंड की सचिव संजू कुमारी राय,संयुक्त सचिव समुंद्री देवी,निभा राय,अध्यक्ष सविता देवी ,उपाध्यक्ष ममता देवी,संजू देवी , कोषाध्यक्ष अंजली कुमारी एवं कार्यकारणी सदस्य राजपति देवी , विभा देवी,रीता देवी, रेवती देवी,नीलम देवी , मुनिया देवी,सुधा देवी, बेबी देवी,ललिता देवी चुनी गई । सम्मेलन का अभिनंदन माकपा के पूर्व प्रत्याशी एवं किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील, खेतमजदुर यूनियन के नेता रामबाबू पासवान,नौजवान सभा के नेता अरुण यादव ने भी संबोधित किया ।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!