शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास : असत्य पर हुई सत्य की विजय, धू-धू कर जला रावण का पुतला

तिलौथू(रोहतास)।  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी (दशहरा पर्व) तिलौथू प्रखण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखण्ड क्षेत्र के सेवही में रावण के पुतले का दहन देखने को मिला। रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम भारतीय युवा क्लब की ओर से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 अक्टूबर 2022, 03:45 PM IST (6 अक्टूबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू(रोहतास)।  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी (दशहरा पर्व) तिलौथू प्रखण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखण्ड क्षेत्र के सेवही में रावण के पुतले का दहन देखने को मिला। रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम भारतीय युवा क्लब की ओर से आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप आईटीबीपी के इंस्पेक्टर अनिल यादव पहुँच कार्यक्रम का उद्घाटन किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रकाश यादव एवं बिंदेश्वर साह ने किया। शाम 7 बजते ही भगवान श्री राम ने बुराई के प्रतीक हंस पर सवार दस मुंह वाले रावण के पुतले का अग्नितीर मारकर दहन किया। रावण की नाभि में तीर लगते ही पूरा परिषर  जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।

Read also :   बेलदौर : सूरवी कंम्पयूर्टस सेंटर के द्वारा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों का हुई मेगा क्विज प्रतियोगिता परीक्षा

इस दौरान कमेटी की ओर से भव्य आतिशबाजी की गई। कमेटी के द्वारा  आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए इस बार पुतलों की ऊंचाई बढ़ाई गई हैं। पर्व को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। कमिटी  अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि पिछले कई सालो से कमेटी दशहरा मनाती आ रही है। पहले कागज के पुतले बनाते थे। इस बार अलग तरीके से आकर्षकारी पुतला बनाया गया जो लाईट जलते ही अलग चमक के साथ देखी गई। मंदिर परिषर में शाम 5 बजे से ही लोगों का आने का क्रम जारी था जो देर शाम तक चलता रहता। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में बच्चें भी रावण का पुतला दहन देखने आए थे। इस मौके पर समाजसेवी शुभम चौधरी, सुनील चौधरी,सोमरस साह, धुर्व चौधरी,ओमप्रकाष चौधरी ,अंजय यादव,विनोद सिंह यादव ,गोपाल यादव, आनंद गुप्ता , प्रमोद यादव,जसमुदिन,जगबली चौधरी ,रामप्रवेश चौधरी, पारसनाथ चौधरी , कलिंदर सिंह सहित अन्य समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।