शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास : चाचा-भतीजे की सरकार बनते जंगल शुरू – डॉ. मनीष 

बिक्रमगंज/रोहतास : भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य (आरा) सह काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ0 मनीष रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार मे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अगस्त 2022, 05:36 PM IST (27 अगस्त 2022) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 10:37 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बिक्रमगंज/रोहतास : भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य (आरा) सह काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ0 मनीष रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की चाचा-भतीजे की सरकार बनते ही अब अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है।(चाचा-भतीजे की सरकार)

उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में हर्ष,साइकिल बनवाने में लगेगी अब कम खर्च पाइपलेस ब्रेक की तकनीकी खोज

   बिहार में अपराधियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रदेश अंतर्गत एक फौजी व एक बेटी की गोली मार हत्या कर दी गई। निरंतर  हो रही घटनाओं से अब प्रदेश के समस्त जिलों के लोगों में दहशत कायम है। अब लोगों के खुली जुबां पर चाचा– भतीजे की सरकार में  “जंगलराज 02” लौटने की बात चर्चा बन गई है। बिहार वासियों को लंबे समय से विफल शराबबंदी के नाम पर झूठी बहबाही लुटकर नीतीश कुमार जनता की आंख में अब धूल नही झोंक सकते है। क्योंकि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी हैं। भाजपा नेता डॉ0 मनीष ने कहा कि पुनः जंगलराज 02 के आगमन के साथ पूरे प्रदेश के व्यापारियों, उद्योग चलाने वाले सहित देर रात सड़क पर निकलने में  अब अपराधियों से लोगों के अंदर भय पैदा कर चुका हैं।

खगड़िया : एक पत्रकार होने के नाते पीड़ित पत्रकार को मिलेगा सहयोग – छत्रपति यादव

महागठबंधन की सरकार के मंत्रिमंडल में अपराधी छवि वाले नेताओं की अब भरमार है। राज्य का कानून मंत्री ही कानून के नजर में फरार हो तो उन्हें कौन गिरफ्तार करेगा।  बढ़ती आपराधिक घटनाओं से पूरे प्रदेश की पुलिस भी लाचार दिख रही है। हाल ही में राजधानी पटना के पॉश एरिया फ्रेजर रोड में अपराधियों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।  पुलिस अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।प्रशासनिक सुरक्षा भी अब विफल दिख रही है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें