शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास : शराब जब्त वाहनों की होगी इस दिन नीलामी

सासाराम : शराब तस्करी के दौरान रोहतास जिले के सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज अनुमंडलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों व उत्पाद विभाग द्वारा पकड़े गए वाहनों की नीलामी को लेकर जिलाधिकारी से अनुमति मिल गई है। उत्पाद विभाग के द्वारा 3 जनवरी से वाहनों की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 दिसंबर 2022, 05:34 AM (21 दिसंबर 2022) 222 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : शराब तस्करी के दौरान रोहतास जिले के सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज अनुमंडलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों व उत्पाद विभाग द्वारा पकड़े गए वाहनों की नीलामी को लेकर जिलाधिकारी से अनुमति मिल गई है। उत्पाद विभाग के द्वारा 3 जनवरी से वाहनों की नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होगी। रोहतास जिले के तीनों अनुमंडलों में कुल मिलाकर 98 वाहनों की खुले डाक के माध्यम से वाहनों की नीलामी की जाएगी।

बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव का मतदान शुरू

प्रशासन द्वारा अनुमंडल कार्यालय स्तर पर वाहनों के नीलाम करने की प्रक्रिया को पूरी की जाएगी। सबसे पहले 3 जनवरी को नीलामी की प्रक्रिया पहले सासाराम अनुमंडल से शुरू होगी। यह सिलसिला अनुमंडलवार निर्धारित तिथियों के अनुरूप 04 और 06 जनवरी तक चलेगा। हालांकि विभाग द्वारा इसके लिए सूची अनुमंडलवार तिथियों का निर्धारण भी कर दिया गया है। इस नीलामी में ट्रक, ट्रैक्टर, स्कार्पियो, बाइक के अलावा लग्जरी कार भी शामिल हैं। रोहतास जिले के मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग ने बताया कि वाहनों के निलामी प्रक्रिया में सासाराम अनुमंडल में 43  वाहन, डेहरी अनुमंडल में 31 एवं बिक्रमगंज अनुमंडल में 24 वाहनों की नीलामी खुले डाक के माध्यम से की जाएगी।(शराब जब्त वाहनों की)

सासाराम : संविधान दिवस के अवसर पर विशाल हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ

बता दें कि सासाराम अनुमंडल स्तर पर नीलामी की तिथी 3 जनवरी को निर्धारित की गई है। वहीं अनुमंडल कार्यालय डेहरी में  4 जनवरी को होगी। जबकि बिक्रमगंज अनुमंडल के लिए 6 जनवरी को वाहन नीलामी की तिथि निर्धारित की गयी है। वहीं जानकारी के अनुसार बता दें की सासाराम अनुमंडल, डेहरी अनुमंडल व बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर कक्ष में ही अलग-अलग निर्धारित तिथियों के मुताबिक कुल 98 शराब जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया खुले डाक के माध्यम से की जाएगी।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!