गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

जिला परिवहन विभाग के 14 दिनो का सीसीटीबी फुटेज खंगालेंगे रोहतास डीएम

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने जिला परिवहन विभाग का किया औचक निरीक्षण रोहतास : रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार का विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षक जारी है। इसी के तहत गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र कुमार सासाराम स्थित जिला परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंचे ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2022, 07:28 PM IST (9 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने जिला परिवहन विभाग का किया औचक निरीक्षण
रोहतास : रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार का विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षक जारी है। इसी के तहत गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र कुमार सासाराम स्थित जिला परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में बगैर किसी कार्य के पहुंचे लोगों की जानकारी ली और उन्हें बाहर निकाला गया। बता दें कि जिला परिवहन विभाग में दलालों का जमावड़ा देखा जाता है जिसकी खबरें हमेशा देखने और सुनने को मिलती है। इसी के तहत डीएम धर्मेंद्र कुमार जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी का परिवहन कार्यालय में पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गई। बता दें कि जिला परिवहन विभाग में अनाधिकृत व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है इसकी शिकायत मिलने पर जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने विभाग का औचक निरीक्षण किया। परिवहन कार्यालय के सभी काउंटर की जांच करते हुए उपस्थित आम जनों से सुविधा प्राप्ति के संबंध में प्रतिक्रिया जाना। साथ ही साथ एक माह में लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के  समय सीमा से अधिक लंबित पड़े लाभुकों की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही साथ लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा हेतु वर्तमान में चिन्हित स्थान को दूसरे स्थल पर परिवर्तन करने के लिए दिशा निर्देश भी दिया
14 दिनों की खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज
परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत पहुंचने वाले लोगों को लेकर जिलाधिकारी ने परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि परिवहन कार्यालय में आगंतुकों का प्रवेश सीसीटीवी की निगरानी में कराते हुए आगंतुक पंजी में उनकी पूरी जानकारी देना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ गत 14 दिन पूर्व के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने के लिए वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिंह एवं आईटी प्रबंधक को निर्देश दिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं निरीक्षण के क्रम में परिवहन कार्यालय के चलंत गार्ड अमर कुमार दुबे एवं विकास कुमार के विरुद्ध कार्यालय संस्कृति के अभाव से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। इसके अलावा परिवहन गार्ड डीके शर्मा के विरुद्ध अवैध रूप से वसूली की शिकायत को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही साथ गार्ड के वेतन निकासी पर तत्काल रोक लगा दिया है। इसके अलावा गार्ड के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को  पत्राचार करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया है। वही निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में लंबे अवधि से आवश्यक सामग्री को देखते हुए  जिलाअधिकारी ने सभी बेकार सामग्रियों को विनिष्टिकरण करने के लिए  विभाग को सूचित करने के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ कार्यालय में साफ सफाई, कर्मियों के पास पहचान पत्र एवं पदनाम पट तथा कार्यालय संस्कृति का अभाव को देखते हुए 1 सप्ताह के अंदर सभी कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दिया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.