सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास : विशेष अभियान के तहत 88 अपराधकर्मी गिरफ्तार

डेहरी ऑन सोन : रोहतास जिले में एसपी आशीष भारती के दिशा निर्देश पर गुरूवार की रात्री में  पुलिस द्वारा अपराधियों, शराब तस्करों,कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया . इस संबंध में उन्होनें बताया की  इस विशेष अभियान के तहत  कुल 88 अपर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 जुलाई 2022, 07:49 AM (18 जुलाई 2022) 416 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
डेहरी ऑन सोन : रोहतास जिले में एसपी आशीष भारती के दिशा निर्देश पर गुरूवार की रात्री में  पुलिस द्वारा अपराधियों, शराब तस्करों,कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया . इस संबंध में उन्होनें बताया की  इस विशेष अभियान के तहत  कुल 88 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें  जेल भेजा जा रहा है तथा 02 अभियुक्त को जमानत पर मुक्त किया गया है.
इन गिरफ्तार  अभियुक्तों में से डकैती शीर्ष में 01, पुलिस पर हमला शीर्ष में 08, हत्या का प्रयास शीर्ष में 08, अन्य विशेष कांडो में 06, कुल गंभीर कांडो में 23 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. 08 वारंट का निष्पादन  भी किया गया है .यातायात नियमों का पालन करने हेतु तथा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु कोविड 19 से संबंधित दिशा निर्देशों के आलोक में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 245 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का पालन नही करने वाले 30 वाहन से कुल 18000 रूपये जुर्माना की राशि वसूल की गयी है .

Read Also: रोहतास: नवविवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या की, सास गिरफ्तार

एसपी ने बताया की इसके अतिरिक्त रोहतास पुलिस द्वारा विमुक्ति अभियान के तहत पूर्ण नशाबंदी हेतु गुरूवार को विशेष छापामारी अभियान चलाई गई, जिसमें 396.30 लीटर देशी शराब, 25 लीटर विदेशी शराब, 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 42000 लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया है .
साथ ही  अवैध खनन,ओवरलोडिंग के विरुद्ध करवाई करते हुए 03 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर बरामद किया गया है.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!