बेगूसराय: मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया।उन्होंने सीधे सीधे बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि बीजेपी मूल मुद्दों से जनता को भटका कर इमोशनल गेम खेल रही है। ताकि लोग महंगाई और बेरोजगारी की बात न करें और इन उल जुलूल के मुद्दों में ही उलझे रह जाएं
उन्होंने तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान पर टिप्पणी करते हुए। कहा कि तिरंगा तो हर हिंदुस्तानी के दिल में बसता है।यह जरूरी नहीं है कि हम उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करें।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं हमारे घटक दलों ने किसी के साथ विश्वासघात नहीं किया है।बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के चेहरे को देखकर उन्हें जनादेश दिया था। क्योंकि उन्होंने पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ बिहार में सभी जाति धर्मों के लोगों के उत्थान के लिए सदैव प्रयास किया
।सीएम द्वारा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं से बिहार की सूरत बदल गई है।उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने जदयू को तोड़ने का जो कुचक्र रचा था। उसी से आहत होकर माननीय मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। लेकिन हमलोग बीजेपी के इस हमले से डरने वाले नहीं हैं।मौके पर जदयू नगर अध्यक्ष जवाहरलाल भारद्वाज, पूर्व महापौर संजय सिंह,गौरव सिंह राणा,सौरभ कुमार सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!