गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Rahul Gandhi Loksabha Membership: मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता हुई खारिज!

Rahul Gandhi Loksabha Membership:: अभी की बड़ी खबर देश की सियासत से आ रही है। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। मानहानि केस में दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दिया गया है।   &

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2023, 02:53 PM IST (24 मार्च 2023) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 07:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Rahul Gandhi Loksabha Membership:: अभी की बड़ी खबर देश की सियासत से आ रही है। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। मानहानि केस में दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दिया गया है।

सीएम नीतीश पर चिराग का डबल अटैक, विपक्षी एकता को फेल करने में लगे हैं मुख्यमंत्री!

दरअसल, राहुल गांधी की तरफ से साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद बीते दिन सूरत के कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और राहुल गांधी को 2 साल की सजा हुई है।

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार ने पूरे मामले में साधी चुप्पी

वहीं सजा मिलने के बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की बात को कोट करते हुए लिखा, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। हम शुरू से जानते हैं कि वे जज बदलते रहे। हम कानून और न्यायपालिका में भरोसा रखते हैं और हम कानून के मुताबिक इसके खिलाफ लड़ेंगे।

Rahul Gandhi Loksabha Membership: देखिए मामला

बता दें, कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

बिहार: मैकेनिक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

हम आपको बता दें, वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साल 2019 के आम चुनाव में कर्नाटक के कोलार में एक जनसभा की थी. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा था, “क्यों सभी चोरों का समान उपनाम (सरनेम) मोदी ही होता है?” राहुल गांधी के इस बयान के बाद खूब बवाल हुआ था।