शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कार्यक्रम:देश का सबसे गौरवशाली छात्र संगठन है एआईएसएफ-शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

र्बेगूसराय: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का 87वाँ स्थापना दिवस जिला एआईएसएफ के बैनर तले जीडी काॅलेज सभागार में धूम धाम से मनाया गया।संगठन के राज्याध्यक्ष अमीन हमजा के द्वारा झंडोत्तोलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अगस्त 2022, 08:08 PM IST (13 अगस्त 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
र्बेगूसराय: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का 87वाँ स्थापना दिवस जिला एआईएसएफ के बैनर तले जीडी काॅलेज सभागार में धूम धाम से मनाया गया।संगठन के राज्याध्यक्ष अमीन हमजा के द्वारा झंडोत्तोलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने इस स्थापना समारोह का उद्घाटन किया।शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा एआईएसएफ देश का सबसे ऐतिहासिक और गौरवशाली छात्र संगठन है।
स्थापना काल से ही एआईएसएफ देश की स्वतंत्रता के साथ जेंडर जस्टिस की लड़ाई भी लड़ता रहा है।शोषण विहिन समाज और समान शिक्षा प्रणाली के लिए आज भी ये संगठन संघर्ष के मैदान में सक्रिय है।वहीं जीडी काॅलेज के प्राचार्य डॉ राम अवधेश कुमार एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो कमलेश कुमार सिंह ने कहा आजादी आंदोलन में एआईएसएफ का संघर्ष और कुर्बानी इतिहास में दर्ज है।
आज भी काॅलेज कैंपस में छात्रों की मदद में इस छात्र संगठन से जुड़े छात्र बेहद ही सहयोगात्मक रवैया रखते हैं।उन्होंने एआईएसएफ सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी।राज्याध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा हमारे संगठन का स्थापना का उद्देश्य ही देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेना था।देश की आजादी के बाद संगठन छात्रहित,समाजहित और समानता की लड़ाई के लिए देशभर में फैलता चला गया।हमारी ऐतिहासिक विरासत का सबसे बड़ा उदाहरण पटना सचिवालय के आगे बनी सात शहीदों की प्रतिमा है।ये शहीद एआईएसएफ के सदस्य थे।इस स्थापना समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने की।वहीं मंच संचालन जिलासचिव राकेश कुमार के द्वारा की गई।संगठन से जुड़े सदस्यों ने रंग गुलाल से काॅलेज कैंपस में भगत सिंह एवं एआईएसएफ झंडे का आकर्षक चित्र भी बनाया।

इंडिया गेट को गिराकर उस स्थान पर “अद्वितीय भारतीय स्वतंत्रता स्मारक” बनाने की मांग

स्थापना दिवस समारोह में मौजूद सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से शमा बांधे रखा।सांस्कृतिक कलाकार गीतांजलि,कुमार गौरव,सिद्धांत राज,प्रिंस,अरूबा खान,उरूज फातिमा,दिव्यांशी,पूनम एवं रितू आदि ने देशभक्ति गानों पर छात्र-छात्राओं को थिड़कने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव किशोर कुमार,जिला सहसचिव हसमत बालाजी,पिन्टू कुमार,उपाध्यक्ष कैसर रेहान,अनंत कुमार,बिपीन कुमार,एआईवाईएफ नेता मुकेश कुमार,शम्भू देवा,तान्या वर्मा,सत्यम भारद्वाज,शिवम कुमार,विपुल,अतुल,इरशाद,विकास,शाहरूख,रोहित सिंह सुल्तान,रविभूषण,आलोक,रितेश,तौसिक,फिजा,सूफी,फरहीन,संगीता,पलक नेहा समेत अन्य मौजूद थे।