सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चन्दौली: प्रसपा लोहिया युवजन सभा ने कृष्णा यादव”काजू” को बनाया प्रदेश महासचिव

मारूफपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कृष्णा यादव काजू को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के पद से मनोनीत किया है,मनोनयन पत्र प्राप्त होने के बाद कृष्णा काजू के प्रसंशको में खुशी की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 10:52 AM (11 जून 2022) 439 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मारूफपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कृष्णा यादव काजू को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के पद से मनोनीत किया है,मनोनयन पत्र प्राप्त होने के बाद कृष्णा काजू के प्रसंशको में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बधाई संदेश देने लग गए। वहीं कृष्णा यादव के परिजनों और मित्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।जानकारी के लिए बताते चलें कि कृष्णा यादव काजू जिला मुख्यालय के बगल का गांव बसिला के मूल निवासी हैं।(चन्दौली: प्रसपा लोहिया युवजन)

 तरारी के तीन वार्डों का चप्पाकलें सूखा,पीएचईडी के नलजल भी हवाहवाई

कृष्णा की प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय विद्यालय से हुई तदनंतर आगे की पढ़ाई के लिए बीएचयू तथा सिक्कीम से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हो गए। समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ती रुचि और समर्पण भावना को देखते हुए प्रसपा ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी है। कृष्णा ने हाल बगल के कई गांवों में गरीब बेटियों की शादीयों में योगदान देते रहते हैं साथ ही कोरोना काल के प्रथम लॉकडाउन इन्होंने जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं का वितरण करवाया था।
समीर,गौरव,अक्षय यादव, आकाश विधायक, भारत भूषण,गुलशन सिंह, छोटेलाल, बच्चा फौजी,विनीत सिंह,सुनील सोनी,बलवन्त प्रधान आदि लोगों ने कृष्ण यादव को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।(चन्दौली: प्रसपा लोहिया युवजन)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!