शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मोदी सरकार का तोहफा, महिलाओं को बड़ी राहत, उज्ज्वला योजना के लिए बने नए नियम

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी एक साल और बढ़ा दी गई है। देश के 9.60 करोड़ लाभार्थियों को प्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मार्च 2023, 10:20 AM IST (25 मार्च 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:18 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी एक साल और बढ़ा दी गई है। देश के 9.60 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी अब एक साल तक और मिलेगी।

फिर पलटी मारने की तैयारी में नीतीश कुमार! क्या तेजस्वी का प्लान भी नहीं आ रहा काम?

एक रिपोर्ट के अनुसार सब्सिडी पर लाभार्थी 12 सिलेंडर ले सकते हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।सरकार ने पिछले साल पीएम उज्जवला योजना के तहत मई में 12 सिलेंडर तक 200 रुपये सब्सिडी का ऐलान किया था। महंगाई के बोझ को कम करने के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी दी थी।

बिहार: मैकेनिक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: जानिए नियम 

बता दें, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए सरकार गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रही महिलाओं को पहला गैस सिलेंडर सरकार मुफ्त में देती है। साल में 12 गैस सिलेंडर पर 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के जरिए गरीब आर्थिक वर्ग के लोगों तक एलपीजी सिलेंडर की सुविधा पहुंची है।