सासाराम : 26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाने आदि की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक किया। सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, रोहतास ने कहा कि उक्त अवसर पर पिछले वर्ष डीआरडीए सभागार में नशामुक्ति से संबंधित लाईब कास्टिंग आदि दिखाये जाने की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिये थे।( नशामुक्ति दिवस पर निकाली )
इस संबंध में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि इस वर्ष भी उक्त सभी तैयारियों पूर्व की भाँति ससमय करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ उक्त अवसर पर जीविका के माध्यम से कलाजत्थाओं के द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम, प्रखंड स्तर पर रैली / प्रभात फेरी आदि का कार्य कराये जाने का निदेश परियोजना प्रबंधक, जीविका, रोहतास को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा की नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में प्रातः 8.30 बजे बच्चों एवं अन्य सभी का रेलवे मैदान से लेकर फजलगंज स्टेडियम तक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, रोहतास सासाराम को दिशा निर्देश दिया गया। वही अनुमंडल स्तर पर एवं प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी को निकलवाने का दायित्व परियाजना प्रबंधक, जीविका को दिया गया। उन्हें निदेश दिया गया कि उक्त दोनों स्तरों पर नशामुक्ति से संबंधित प्रभात फेरी ससमय निकलवाना सुनिश्चित करेंगें, जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया जायेगा।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि उक्त अवसर पर आयोजित लाईव कास्टिंग आदि का प्रसारण अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरों पर दिखाये जाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगें। बैठक में सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, रोहतास, सासाराम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, रोहतास जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, रोहतास, सासाराम, एवं जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, रोहतास ने भाग लिया।( नशामुक्ति दिवस पर निकाली )
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!