सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बाबा बागेश्वर के आगमन से बिहार में पोस्टर वॉर शुरू, लिखा- ‘अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान’…

पटना डेस्क: बिहार में बाबा बागेश्वर के आगमन की जोर शोर से तैयारियां हो रही है। इस बीच पॉलिटिकल पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका भी नहीं छोड़ती है और अब तो बिहार में अलग-अलग जगह पर ऐसे कई पोस्टर्स लग गए हैं, जिसमें कुछ नेताओं को त्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मई 2023, 07:44 AM (9 मई 2023) 573 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में बाबा बागेश्वर के आगमन की जोर शोर से तैयारियां हो रही है। इस बीच पॉलिटिकल पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका भी नहीं छोड़ती है और अब तो बिहार में अलग-अलग जगह पर ऐसे कई पोस्टर्स लग गए हैं, जिसमें कुछ नेताओं को त्रिदेव बताया गया है।

पति रोते हुए पहुंचा थाने, कहा- मेरी पत्नी ने मुझे बिना बताए कर ली दूसरी शादी

दरअसल, बिहार में विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के तरफ से एक बड़ा ही रोचक पोस्टर लगाया है। जिसमें भाजपा के कुछ नेता की तुलना त्रिदेव से की गयी है। बिहार भाजपा प्रदेश ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें भोजपुरी भाषा में लिखा हुआ है, बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज का स्वागत बा। इसके आलावा इस पोस्टर में भाजपा के तीन बड़े नेताओं की तस्वीर लगा इन्हें त्रिदेव बताया गया है। पोस्टर के दाहिने तरफ से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उसके बाद बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लास्ट में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीर लगायी गयी है और इन्हें त्रिदेव बताया गया है।

डीएम के ड्राइवर ने रचा इतिहास: जानिए IAS ऑफिसर की संघर्ष और प्रेरणा से भरी सफलता की ये कहानी

वहीं, पोस्टर लिखा गया है कि, पाप से बिहार की धरती फटी, अधर्म से आसमान, अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान, जिनकी होगी ताकत अपूर्व, जिनका होगा निशाना अवैध, जो करेंगे उनका सर्वनाश, वह खलायेंगे त्रिदेव। यह पोस्टर राजधानी पटना में कई जगहों पर लगाया गया है। जिसके जरिए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!